BJP में शामिल हुए Debashish Samantaray, बढ़ी पार्टी की ताकत, नवीन पटनायक को बड़ा झटका

Debashish Samantaray Join BJP: ओडिशा से BJD के राज्य सभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आज 26 मई को उन्होंने BJP दामन थाम लिया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 26 May 2026 1:32 PM IST (Updated on: 26 May 2026 1:38 PM IST)
Debashish Samantaray Join BJP
X

Debashish Samantaray Join BJP

Debashish Samantaray Join BJP: ओडिशा की राजनीति में आज 26 मई 2026 यानी मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व राज्यसभा सांसद देबा शीष सामंतराय ने पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा का दामन थाम लिया। उनके इस निर्णय को BJD प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

देबाशीष सामंतराय ने सोमवार को BJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया था। अब उनके BJP में शामिल होने के बाद ओडिशा की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और कई दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहे।

BJP में शामिल होने के बाद क्या बोले देबाशीष सामंतराय?

BJP में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और नेतृत्व से वह काफी प्रभावित हैं और विकसित भारत के सपने को पूरा करने में योगदान देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे अपनी टीम में शामिल होने का मौका दिया है। मैं उनके कार्यक्रमों और व्यक्तित्व से बहुत ही प्रभावित हूं। आगामी वक्त में मैं ओडिशा में BJP को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम करूंगा।"

सामंतराय ने यह भी उम्मीद जताई कि BJP नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।

पहले ही मिले थे संकेत

देबाशीष सामंतराय के BJD छोड़ने के बाद ही उनके BJP में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सोमवार को संकेत देते हुए कहा था कि "एक बड़ा और जाना-माना चेहरा" मंगलवार को पार्टी में शामिल होने वाला है। हालांकि, उस वक्त उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया था।

राज्यसभा में घट गई BJD की ताकत

देबाशीष सामंतराय के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में BJD सांसदों की संख्या कम होकर 5 रह गई है। इससे पहले भी पार्टी के दो सांसद BJD का साथ छोड़ चुके हैं। ऐसे में लगातार हो रहे नेताओं के पलायन से नवीन पटनायक की पार्टी पर दबाव बढ़ता स्पष्ट रूप से नजर या रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओडिशा में भाजपा लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है और सामंतराय जैसे वरिष्ठ नेता का पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक फायदा साबित हो सकता है।

कौन हैं Debashish Samantaray?

Debashish Samantaray ओडिशा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वह 4 अप्रैल 2024 से 25 मई 2026 तक राज्यसभा सांसद रहे। इसके अलावा वह 3 बार ओडिशा विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

बता दे, सामंतराय को कभी नवीन पटनायक का बेहद करीबी माना जाता था। उन्होंने ओडिशा राज्य आवास बोर्ड के चेयरमैन और BJD के प्रवक्ता के रूप में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई थीं। अब उनका भाजपा में शामिल होना ओडिशा की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story