दिल्ली की हवा 'चीख-चीखकर' दे रही चेतावनी! नहीं संभले तो प्रदूषण से तबाही तय, लोग शहर छोड़ने को तैयार

Delhi air pollution 2025: दिल्ली की हवा में सांस लेना अब हर दिन एक 'जंग' जैसा बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदूषण के कारण से दिल्ली को करीब 6% GDP का नुकसान पहुंच रहा है, वहीं तकरीबन 40% लोग इस शहर को छोड़ने की सोच रहे हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 28 Oct 2025 1:03 PM IST
Delhi air pollution 2025
X

Delhi air pollution 2025 (photo: social media)

Delhi air pollution 2025: दिल्ली-NCR एक बार फिर जहरीली हवा से घिरती नज़र आ रही है। राजधानी की हवा दिवाली के बाद से इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि लोगों का यहां रहना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। इस हवा में सांस लेना अब हर दिन एक 'जंग' जैसा बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदूषण के कारण से दिल्ली को करीब 6% GDP का नुकसान पहुंच रहा है, वहीं तकरीबन 40% लोग इस शहर को छोड़ने की सोच रहे हैं।

स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

दिल्ली की जहरीली हवा का सीधा प्रभाव अब बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

- बच्चों में अस्थमा, लगातार खांसी और फेफड़ों की कमजोरी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

- डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषण से हार्ट बीमारी, स्ट्रोक और सांस की बीमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है।

- लोगों की आंखों में जलन, सिर में दर्द और थकान जैसी शिकायतें आम हो गई हैं।

लोगों की बढ़ी चिंता

राजधानी की हवा में घुला ज़हर अब केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि रोज़गार और अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर रूप से प्रभाव डाल रहा है। उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों से लेकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तक, हर कोई इस प्रदूषण से त्रस्त है। कई परिवारों ने तो अब दिल्ली छोड़कर किसी साफ-सुथरे शहर में बसने की योजना बनाना शुरू कर दिया है।

बचाव के उपाय -

विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति में लोगों को खुद भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे कि —

- बाहर निकलते समय N95 मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

- घर में एयर-प्यूरिफाइंग पौधे जैसे मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा लगाएं।

- डाइट में गुनगुना पानी, हल्दी और तुलसी जैसी डिटॉक्स चीजें रोज़ाना शामिल करें।

आपको इस बात का मौजूदा वक़्त में ध्यान रखने की आवश्यकता है कि दिल्ली की हवा अब चीख-चीख कर चेतावनी दे रही है — साफ हवा कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि ज़रूरत है। अब वक्त है कि सरकार और जनता के साथ मिलकर अपने शहर की सांसें बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story