TRENDING TAGS :
Diwali से पहले Delhi में सांसों पर संकट! 420 पहुंचा AQI, 34 इलाकों में जहरीली हुई हवा, प्रदूषण से बढ़ा ख़तरा
Delhi Air Quality Today: सबसे खराब स्थिति जहांगीरपुरी में दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 420 तक पहुंच गया। राजधानी के 34 इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ाने वाला बना हुआ है।
Delhi Air Quality Today
Delhi Air Quality Today: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण (Air Pollution) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण दो दिनों तक मिली राहत के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर दमघोंटू हो गई है। सोमवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंच गया। सबसे खराब स्थिति जहांगीरपुरी में दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 420 तक पहुंच गया। राजधानी के 34 इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ाने वाला बना हुआ है।
जहांगीरपुरी में AQI 420, कई इलाकों में बुरा हाल
समीर ऐप (Sameer App) के मुताबिक, सोमवार सुबह जहांगीरपुरी में एक्यूआई 420 दर्ज हुआ। पंजाबी बाग और रोहिणी में 399, अलीपुर में 382, मुद्रिका में 377, विवेक विहार में 376, नरेला में 375, सुनिया विहार और आरकेपुरम में 370 दर्ज किया गया।
वहीं, बवाना में 365, चांदनी चौक में 361, नॉर्थ कैंपस में 359, पड़पड़गंज और द्वारका सेक्टर आठ में 357, सिरीफोर्ट और बुराड़ी क्रॉसिंग में 354 तथा आईटीओ में एक्यूआई 351 रहा।
दिल्ली के इन इलाकों में भी प्रदूषण का कहर
दिल्ली वायु गुणवत्ता (Delhi Air Quality) के आंकड़ों के अनुसार, ओखला फेज दो में एक्यूआई 350, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 349, पूसा और मंदिर मार्ग पर 340, आईआईटी दिल्ली में 337 और मथुरा रोड पर 334 दर्ज किया गया।
इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 332, अशोक विहार में 327, टालकटोरा गार्डन और वजीरपुर में 322, नांगलोई और जेएनयू में 319, नजफगढ़ में 313 और उत्तम नगर में 310 एक्यूआई रहा। आईजीआई एयरपोर्ट पर 294, नेहरू नगर में 289 और लोधी रोड पर 251 दर्ज किया गया।
पाबंदियों के बावजूद बिगड़ी हवा
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में प्रदूषण रोकने के लिए एक नवंबर से नई पाबंदियां लागू की गईं। हालांकि, रविवार को ही हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। बारिश से मिली राहत खत्म होने के बाद रविवार इस सीजन और 12 जुलाई के बाद का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया।
कितना AQI होता है खतरनाक?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शून्य से 50 एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब और 301 से 400 बहुत खराब माना जाता है। वहीं, 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है। ऐसे में जहांगीरपुरी का 420 एक्यूआई चिंता बढ़ाने वाला है।


