दिल्ली बीजेपी की कोर कमेटी में 12 नेताओं को जगह, CM रेखा गुप्ता भी शामिल; जानिए पूरी लिस्ट

Delhi BJP Core Committee: दिल्ली बीजेपी ने नई प्रदेश कोर कमेटी का गठन किया है। इसमें CM रेखा गुप्ता, मनोज तिवारी समेत कई नेता शामिल किए गए हैं। जानिए पूरी लिस्ट

Sawan Gupta
Published on: 28 Nov 2026 4:33 PM IST
Image Source – Social Media
X

Image Source – Social Media

Delhi BJP Core Committee: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के लिए अपनी नई कोर कमेटी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने 28 नवंबर को नई कोर कमेटी की अधिसूचना जारी की। इस कमेटी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कुल 12 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

नई कोर कमेटी में दिल्ली सरकार, संगठन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। इसमें मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।

हर्ष मल्होत्रा होंगे कोर कमेटी के अध्यक्ष

बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को कोर ग्रुप का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा भी इस कमेटी का हिस्सा होंगे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पंजाब के प्रदेश सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश (जेपी) को भी कोर कमेटी में शामिल किया गया है। पूरी लिस्ट इस प्रकार है।

कोर ग्रुप के सदस्य

1. हर्ष मल्होत्रा (प्रदेश अध्यक्ष)

2. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री)

3. पवन राणा (प्रदेश संगठन महामंत्री)

4. डा. हर्षवर्धन (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष)

5. वीरेंद्र सचदेवा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पंजाब प्रदेश सह-प्रभारी)

6. जयप्रकाश (राष्ट्रीय मंत्री)

7. सतीश उपाध्याय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक)

8. रामवीर सिंह बिधूड़ी (सांसद)

9. अरविंदर सिंह लवली (विधायक)

10. मनोज तिवारी (सांसद)

11. प्रवेश वर्मा (मंत्री, दिल्ली सरकार)

12. आशीष सूद (मंत्री, दिल्ली सरकार)

विशेष आमंत्रित सदस्य

1. डॉ. विनय सहस्रबुद्धे (प्रदेश प्रभारी)

2. जयमांग सोरेंग नामग्याल (प्रदेश सह-प्रभारी)

3. दर्शना जरदोश (प्रदेश सह-प्रभारी)

नगर निगम चुनावों के लिहाज से अहम है नई कमेटी

दिल्ली बीजेपी की नई कोर कमेटी को संगठनात्मक और राजनीतिक फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। यह कमेटी नगर निगम चुनावों समेत पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को एक साथ लाने का उद्देश्य दिल्ली सरकार और पार्टी संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इससे पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story