दिल्ली ब्लास्ट 'आतंकियों का जलवा'! कांग्रेस नेता की फिसली जुबान...सरकार को बना रहे थे निशाना लेकिन..

Congress leader Udit Raj on Delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में कांग्रेस नेता उदित राज के बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने आतंकी हमलों को ‘जलवा’ करार दिया, जिससे सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठे हैं।

Harsh Srivastava
Published on: 29 Nov 2025 10:47 AM IST
दिल्ली ब्लास्ट आतंकियों का जलवा! कांग्रेस नेता की फिसली जुबान...सरकार को बना रहे थे निशाना लेकिन..
X

Congress leader Udit Raj on Delhi blast: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अक्सर अपने तीखे बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले उदित राज ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। इस बार उन्होंने देश की सुरक्षा और हाल ही में हुए आतंकी हमलों पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उदित राज ने दिल्ली में हुए भीषण धमाके का ज़िक्र करते हुए आतंकी हमलों को दहशतगर्दों का 'जलवा' करार दिया। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

उदित राज ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि जब भी सरकार यह दावा करती है कि आतंकवाद को 'दफ़न' कर दिया गया है, तब-तब आतंकवादी कुछ न कुछ करके अपना 'जलवा' दिखा देते हैं। हालांकि, 'जलवा' शब्द इस्तेमाल करने के तुरंत बाद उन्होंने खुद को संभालते हुए इसे 'आतंकवादी गतिविधि' कहकर सुधारने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका बयान आग लगा चुका था।

लाल किले के पास हुए धमाके का दिया हवाला

उदित राज ने यह टिप्पणी 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए I20 कार धमाके के संदर्भ में की। इस ज़ोरदार फिदायीन हमले में हमलावर समेत 15 लोगों की जान चली गई थी और 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। जांच में सामने आया था कि इस धमाके को डॉक्टरों के एक आतंकी मॉड्यूल ने अंजाम दिया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर के एक डॉक्टर आतंकी उमर नबी ने फिदायीन हमला किया था। एक तरफ़ जहां देश इस हमले के सदमे में था, वहीं उदित राज ने इसे मोदी सरकार के दावों पर सवाल उठाने के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले ही कहा था कि देखो जम्मू कश्मीर के बाहर देश में कहीं आतंकवादी हमला नहीं हुआ, धड़ाक से लाल किला में बम ब्लास्ट करके दिखा दिया।"

'आतंकवाद को दफ़न करने' के दावे पर वार

उदित राज से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के एक बयान से जुड़े सवाल पर जवाब माँगा गया था। इस दौरान, उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि वहां (जम्मू-कश्मीर में) वादे पूरे नहीं हो रहे और लूट हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया, "जब भी यह कहते हैं कि हमने आतंकवाद को दफ़न कर दिया, पाकिस्तान में घुसकर मारा, तब आतंकवादी कुछ ना कुछ अपना जलवा दिखा देते हैं।" 'जलवा' कहे जाने के बाद उन्होंने फौरन अपने शब्द बदलते हुए कहा कि, "कुछ ना कुछ आतंकवादी गतिविधि करके दिखा देते हैं कि तुम्हारी बात में दम नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "पहले भी यही कहते थे कि कश्मीर में आतंकवाद का सफाया हो गया, पहलगाम करके दिखा दिया।"

उदित राज के इस बयान ने विपक्षी दलों को एक बार फिर सरकार पर हमले का मौका दे दिया है, लेकिन 'जलवा' जैसे शब्द का इस्तेमाल आतंकवाद जैसी संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर करना कांग्रेस के लिए एक नई राजनीतिक मुसीबत खड़ी कर सकता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story