CJP प्रोटेस्ट से पहले रेलवे का बड़ा एक्शन…बनारस से दिल्ली जाने वाली 2 प्रमुख ट्रेनें निरस्त!

Delhi CJP Protest Alert: दिल्ली में होने वाले सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के कारण सुरक्षा कारणों से बनारस से नई दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें 09 अक्टूबर 2026 को रद्द कर दी गई हैं। जानें यात्रियों के लिए जारी रेलवे की पूरी अपडेट।

Aditya Kumar Verma
Published on: 9 Oct 2026 10:51 PM IST
Delhi CJP Protest Alert
X

Image Source- Social Media

Delhi CJP Protest Alert: अगर आप आज यानी 09 अक्टूबर 2026 को बनारस से नई दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत बड़ी चिंता का कारण बन सकती है। राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी (CJP) यानी कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के विशाल विरोध प्रदर्शन (Protest) को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन की ओर से अचानक जारी की गई एक अति आवश्यक सूचना ने हजारों रेल यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वाराणसी रेल मंडल (DRM Varanasi) ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी देकर सभी यात्रियों को चौंका दिया है।

अचानक रद्द हुई ये दो बड़ी ट्रेनें

डीआरएम वाराणसी (DRM Varanasi) की तरफ से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12559 (Banaras-New Delhi Shiv Ganga Express) यानी बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 12581 (Banaras-New Delhi Superfast Express) यानी बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी रद्द रहेगा। रेलवे की ओर से यात्रियों को हुई इस असुविधा (Inconvenience) के लिए केवल खेद जताया गया है, लेकिन इस फैसले ने लोगों के तय कार्यक्रमों को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है।

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से पहले बिगड़े हालात

असल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी (CJP) और विभिन्न संगठनों के बड़े प्रदर्शन को रोकने और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बनाए रखने के लिए रेलवे ने दिल्ली की तरफ जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया है। दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन (Metro Stations) बंद करने, इंटरनेट (Internet) सस्पेंड करने और दर्जनों ट्रेनों का संचालन रोकने जैसे कड़े कदम उठाए गए हैं। इसी सुरक्षा नाकेबंदी का सीधा असर बनारस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है।

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वहीं ट्रेनों के अचानक निरस्त होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया (Social Media) पर यूजर्स का भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस सूचना के नीचे लोग रेलवे के रवैये पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। अश्विनी यादव (Ashwini Yadav) नाम के एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि खेद का क्या करेंगे अचार डालेंगे, मेरे जानने वालों को आज काम से जाना था और यह सब ड्रामा हो रहा है।

बिना बताए ट्रेन रद्द करने पर जुर्माने की मांग

वहीं दूसरे यूजर ग्रिजेश कुमार (Grijesh Kumar) ने रेलवे के इस अचानक लिए गए फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा कि रेलवे पर जुर्माना लगना चाहिए, क्योंकि बिना बताए आप सुबह उठकर ट्रेन रद्द कर देते हैं, जबकि इसके लिए लोग 2 महीने पहले से टिकट खरीदते हैं। एक अन्य यूजर गौरव सिंह (Gaurav Singh) ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि भाई अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) आप लोगों ने तो निकम्मेपन की सारी हदें पार कर दी हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के और दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर ट्रेनों के इस तरह अचानक रद्द हो जाने से दिल्ली की तरफ यात्रा करने वाले आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story