ITO Fire Incident: मंत्रालय की बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

ITO Fire Incident: दिल्ली के आईटीओ स्थित मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। दूसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Aditya Kumar Verma
Published on: 1 Jun 2026 10:47 AM IST
ITO Fire Incident
X

Image Source- Ai

ITO Fire Incident: दिल्ली के आईटीओ इलाके से सोमवार सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आईटीओ के पास स्थित मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुबह-सुबह आग ने बरपाय कहर

बताया जा रहा है कि आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की खबर मिली। जहां पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की इमारत के नजदीक स्थित मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।

दूसरी मंजिल पर लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी। जैसे ही इमारत से धुआं और आग की लपटें निकलनी शुरू हुईं, आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहीं सरकारी कार्यालयों वाले इस इलाके में आग की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

आग बुझाने में जुटीं दमकल की 8 गाड़ियां

वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर कर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी है।

नुकसान और हताहतों को लेकर इंतजार

वहीं इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं किसी के आग की चपेट में आने या किसी प्रकार के हताहत होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

बिल्डिंग में मौजूद थे कर्मचारी

वहीं बताया जा रहा है कि, सोमवार होने के कारण सुबह से ही बिल्डिंग में सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी थी और नियमित कामकाज भी चल रहा था। ऐसे में आग कैसे लगी और घटना के समय बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोगों की स्थिति क्या रही, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story