Delhi News: दिल्ली के होटल में आग का तांडव, 21 की दर्दनाक मौत, मंजर रूह कंपा देने वाला

Delhi News: दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में भीषण आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं और कुछ आईसीयू में भर्ती हैं। हादसे में विदेशी नागरिकों की भी जान गई और पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

Harsh Sharma
Published on: 3 Jun 2026 4:52 PM IST
Delhi News: दिल्ली के होटल में आग का तांडव, 21 की दर्दनाक मौत, मंजर रूह कंपा देने वाला
X

Delhi News: दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब करीब 15 लोग आईसीयू में भर्ती हैं और 8 लोग जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिस होटल में आग लगी वहां एक केवल एक ही निकास द्वार था। साथ ही घटना के वक्त बेसबमेंट का दरवाजा बंद था जिससे लोग आग लगने में बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए।

बच्चे के साथ तीसरी मंजिल से कूदी महिला

घटना के चश्मदीदों के बयान भी सामने आए हैं जो घटना का खौफनाक मंजर और एक मां की बहादुरी की गवाही दे रहे हैं। घटना को अपनी आंखों से देखने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उसने करीब 850 बजे देखा कि होटल से तेज लपटे निकल रही थीं। चारोतरफ अपरातफरी का मौहाल था। कोई आग बुझाने की कोशिश कर रहा था तो कोई होटल के बाहर गद्दा व वगैरह फेक रहा था। चश्मीदीद ने बताया कि इसी दौरान दो महिलाएं भी होटल से कूदीं। एक महिला तो अपनी गोद में बच्चा लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई। महिला ने मां की उस ममता को फिर साबित कर दिया कि वह बच्चे के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा सकती है।

हादसे में मरने वाले कई विदेशी नागरिक

दिल्ली पुलिस ने बताया कि होटल में रुकने वालों में कई विदेशी नागरिक खासकर अफ्रीकी देशों के लोग थे। मरने वालों में 18 विदेशी नागरिक हैं। आग इतनी भीषण थी कि लोगों को निकलने मौका नहीं मिल रहा था। जिस वक्त घटना घटी उस वक्त लोग सो रहे थे जिससे मरने वालों की संख्या ज्यादा हो गई।

बचाव कार्य में 10 पुलिसकर्मी घायल, एम्स में भर्ती

सूत्रों कें मुताबिक दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग मंे लोगों की जान बचाने में 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 5 हेड कांस्टेबल और 5 कांस्टेबल हैं। इनके अलावा की कई पीड़ि अभी अस्ताल में भर्ती हैं जिनमें कुछ हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story