Today Weather Update: Delhi-NCR में सुबह का बदला नजारा, चली ठंडी हवा, जानें UP समेत देशभर का मौसम

Today Weather Update: दिए गए पूर्वानुमान के मुताबिक 18, 19 और 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश में कई जगह आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 Sept 2026 10:38 AM IST
Today Weather Update
X

Today Weather Update

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में आज बृहस्पतिवार (17 सितंबर 2026) को सुबह मौसम ने एकाएक करवट ले ली। बुधवार रात तक जहां गर्मी और उमस का प्रभाव बना हुआ था, लेकिन आज सुबह करीब 4 बजे से तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। सुबह का मौसम इतना बदल गया कि लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा।

7 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए और आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। इस दौरान Delhi-NCR के कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा (Light Rain) भी देखने को मिली, जबकि कई इलाकों में मौसम सूखा रहा।

बीती बुधवार रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई वर्षा का बड़ा प्रभाव गुरुवार सुबह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण से मौसम सुहाना हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast) के मुताबिक, दिल्ली में 17 सितंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी की पूरी संभावना है।

IMD के स्थानीय पूर्वानुमान में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

तेज हवाओं से बढ़ेगा ठंडक का अहसास

IMD के अनुसार, 17 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक और तेज हवाओं का मौसम बन सकता है। आधिकारिक चेतावनी के मुताबिक, इन क्षेत्रों में 17 सितंबर को थंडरस्टॉर्म और स्क्वॉल जैसी स्थिति की संभावना जताई गई है। इसके बाद 18 सितंबर से इन इलाकों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

तेज हवाओं के कारण तापमान में अचानक गिरावट जैसा अहसास हो सकता है। पहले जारी पूर्वानुमान में उत्तर-पश्चिम भारत में लगभग 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना बताई गई थी। इसके साथ बिजली चमकने और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई थी।

आज UP में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) के मौसम को लेकर ताजा IMD अपडेट में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 17 सितंबर से 23 सितंबर तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसका अर्थ यह है कि फिलहाल राज्य के दोनों मौसम उपखंडों के लिए भारी वर्षा या आंधी का कोई आधिकारिक तौर पर कोई भी अलर्ट लागू नहीं किया गया है।

हालांकि, इससे पहले जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षा और आंधी की संभावना जताई गई थी। इसमें महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जैसे जिले शामिल थे। ऐसे में स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव और छिटपुट वर्षा देखने को मिल सकती है।

18 से 22 सितंबर तक UP में मौसम का मिजाज

दिए गए पूर्वानुमान के मुताबिक 18, 19 और 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश में कई जगह आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 21 और 22 सितंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान बताया गया है। यानी मॉनसून (Monsoon Weather) की सक्रियता धीरे-धीरे कम होने के साथ मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

वहीं, पहले जारी पूर्वानुमान में 21 सितंबर तक मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई गई थी। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है। हालांकि मौजूदा आधिकारिक आईएमडी चेतावनी में उत्तर प्रदेश के लिए 17 से 23 सितंबर तक कोई चेतावनी दर्ज नहीं है।

पहाड़ी राज्यों में आंधी-वर्षा की चेतावनी

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के लिए 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं से जुड़ी चेतावनी जारी की गई है, जबकि 18 सितंबर के बाद फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।

पहले जारी जानकारी के मुताबिक नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली सहित उत्तराखंड के कई जिलों में भारी वर्षा और आंधी की संभावना जताई गई थी। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी जमकर वर्षा और आंधी का पूर्वानुमान बताया गया था। जम्मू-कश्मीर के पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा में भी तेज वर्षा और आंधी की संभावना जताई गई थी।

Punjab से मध्य भारत तक वर्षा का दौर

पंजाब (Punjab Weather) में 17 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 17 सितंबर को इसी तरह की मौसम गतिविधि का अनुमान है। इसके बाद 18 सितंबर से इन क्षेत्रों के लिए कोई चेतावनी नहीं है।

दिए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा और कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना बताई गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की संभावना जताई गई थी।

देश के दूसरे हिस्सों में भी वर्षा का प्रभाव

कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, जबकि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में छिटपुट वर्षा की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में रुक-रुककर वर्षा देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इस तरह 17 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं और बादलों से मौसम सुहाना बना हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश में फिलहाल IMD की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story