Delhi-NCR Weather: अगले दो दिन राहत की वर्षा, 35-36 डिग्री तक रहेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather Update: 31 मई 2026 को NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है, जिससे तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Priya Singh Bisen
Published on: 30 May 2026 12:04 PM IST
Delhi-NCR Weather Update
X

Delhi-NCR Weather Update

Delhi-NCR Weather Update: भीषण गर्मी, लू और उमस से परेशान देश की राजधानी क्षेत्र (NCR) के लोगों के लिए बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 2 दिनों के लिए वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई 2026 को NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है, जिससे तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD के अनुसार, आज 30 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की पूरी संभावना है। दिन के दौरान बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

रविवार को भी सुहाना रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 31 मई के लिए भी लगभग इसी तरह का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों दिनों के लिए yellow alert जारी किया गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव के कारण यह अचानक हुआ परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसी कारण से बीते कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी पर ब्रेक लगेगा और दिन के तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

जल्द बदलेगा मौसम

हालांकि, यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जून की शुरुआत के साथ ही तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 1 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 2 जून को यह 39 डिग्री सेल्सियस रहने की पूरी संभावना है। इसके बाद 3 और 4 जून को अधिकतम तापमान क्रमशः 40 और 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

IMD का कहना है कि 1 जून के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और वर्षा की संभावना बहुत कम हो जाएगी। ऐसे में गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। फिलहाल आगामी दो दिनों तक होने वाली वर्षा और तेज हवाएं NCR के निवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत देने वाली हैं।

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर निगाहें बनाए हुए है और लोगों से आधिकारिक मौसम अपडेट पर ध्यान देने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि वर्षा के इस दौर से वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को दोहरी राहत मिलेगी।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story