Delhi-NCR में बदला मौसम, अगले 5 दिनों तक वर्षा और गरज-चमक के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Delhi-NCR Weather Update: 17 जून से 21 जून के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 Jun 2026 11:21 AM IST
Delhi-NCR Weather Update
X

Delhi-NCR Weather Update

Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी क्षेत्र में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आ गयी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार Delhi-NCR में आने वाले कई दिनों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। 17 जून से 21 जून के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में "थंडरस्टॉर्म विद रेन" यानी गरज के साथ वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। इसके कारण दिन के वक़्त तेज धूप का प्रभाव कम होगा और वातावरण में नमी बढ़ेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

17 जून से शुरू होगा वर्षा का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन हल्की से मध्यम वर्षा और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। वर्षा के कारण लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी।

18 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की पूरी संभावना है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी का कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।

19-21 जून तक जारी रहेगा बदलता मौसम

19 जून को तापमान में हल्की वृशि दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान आर्द्रता का स्तर 40-65 प्रतिशत के बीच रह सकता है, जिससे कुछ इलाकों में उमस महसूस हो सकती है।

20 और 21 जून को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

22 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

22 जून को मौसम में हल्का सा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है और वर्षा की संभावना अपेक्षाकृत कम रहेगी।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लगातार बादल, वर्षा और ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से राहत देंगी, हालांकि बढ़ी हुई नमी के कारण कुछ क्षेत्रों में उमस का प्रभाव भी महसूस किया जा सकता है।

फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। अब आगामी दिनों में वर्षा का यह दौर Delhi-NCR के मौसम को और ज्यादा सुहावना बना सकता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story