खाकी, खूनी इश्क... वो पिस्टल! दिल्ली पुलिस के जवान की आशिक गर्लफ्रेंड ने किया दंग कर देने वाला कांड!

Delhi Police Constable Girlfriend Shooting,: ग्रेटर नोएडा की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में खूनी ड्रामा! दिल्ली पुलिस के सिपाही की 'आशिक' गर्लफ्रेंड ने पहली पत्नी का फोन आने पर खुद को पिस्टल से मारी गोली।

Harsh Sharma
Published on: 6 Feb 2026 5:15 PM IST (Updated on: 6 Feb 2026 5:16 PM IST)
खाकी, खूनी इश्क... वो पिस्टल! दिल्ली पुलिस के जवान की आशिक गर्लफ्रेंड ने किया दंग कर देने वाला कांड!
X

Delhi Police Constable Girlfriend Shooting: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी कथित गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है, जबकि हिरासत में लिए गए युवक का नाम आशीष बताया गया है, जो दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। दोनों के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से दोस्ती और प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।

फोन कॉल से शुरू हुआ विवाद

जानकारी यह भी सामने आई है कि आशीष का अपनी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था और वह पिछले पांच महीनों से प्रिया के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रह रहा था। घटना बीती देर रात की है। बताया जा रहा है कि आशीष के कुछ दोस्त फ्लैट पर आए हुए थे और वहां पार्टी चल रही थी। इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आया, जिसे प्रिया ने रिसीव कर लिया। फोन पर ही किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और बात कहासुनी तक पहुंच गई।

गुस्सा और आत्मघाती कदम

पुलिस के अनुसार, इसी गुस्से में प्रिया ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही फ्लैट में मौजूद लोग और सोसाइटी के अन्य निवासी मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में पड़ी प्रिया को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आशीष खुद ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

हर एंगल से जांच जारी

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने सोसाइटी के फ्लैट को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की ओर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के जवान आशीष को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। डीसीपी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या की कोशिश है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।

IANS इनपुट के साथ

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story