TRENDING TAGS :
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 से ज्यादा अफसरों की बदली कुर्सी!
Delhi Police Transfer: दिल्ली में 23 अक्टूबर को ‘हर गली जंतर-मंतर’ प्रदर्शन के ऐलान के बीच पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। 25 से ज्यादा IPS और DANIPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट जानें।
Delhi Police Transfer
Delhi Police Transfer: दिल्ली में एक तरफ ‘हर गली जंतर-मंतर’ का नारा गूंजने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ पुलिस महकमे में तबादलों (Transfers) की हलचल तेज हो गई है। 23 अक्टूबर को ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ (People Against SIR) संगठन ने प्रदर्शन (Protest) का ऐलान किया है। इसी दिन दिल्ली पुलिस में 25 से ज्यादा आईपीएस (IPS) और DANIPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गईं। ऐसे में राजधानी में प्रदर्शन की चर्चा के बीच पुलिस प्रशासन (Police Administration) में हुए इस फेरबदल ने सबका ध्यान खींचा है।
25 से ज्यादा अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
दिल्ली सरकार के गृह विभाग (Home Department) ने 23 अक्टूबर 2026 को तबादला आदेश (Transfer Order) जारी किया। उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के आदेश पर अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव (Immediate Effect) से लागू की गई है। इस बदलाव में क्राइम, सिक्योरिटी, स्पेशल सेल और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) समेत कई अहम इकाइयों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
IPS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
मोनिका भारद्वाज (IPS 2009) को एडिशनल सीपी क्राइम से हटाकर एडिशनल सीपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बनाया गया है। राहुल मलिक और गौरव शर्मा को एडिशनल सीपी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजा बंथिया (IPS 2014) डीसीपी टेक्नोलॉजी एंड प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन के साथ डीसीपी आईटी (IT) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी (PMMC) बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार त्रिपाठी को स्पेशल सेल से हटाकर पुलिस कमिश्नर सचिवालय में डीसीपी नियुक्त किया गया है।
DANIPS अधिकारियों में भी बड़ा बदलाव
DANIPS कैडर के अधिकारियों की भी कई अहम पदों पर तैनाती की गई है। सुबोध कुमार गोस्वामी को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से डिप्टी डायरेक्टर डीपीए बनाया गया है। जसबीर सिंह को आउटर जिले में एडिशनल डीसीपी-1 और सौरभ चंद्रा को वेस्ट जिले में इसी पद पर तैनात किया गया है।
आदित्य गौतम और मनीष लाडला को क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारी मिली है। डॉ. विकास श्योकंद को डीसीपी स्पेशल सेल (CDC), आशीष कुमार को डीसीपी ईओडब्ल्यू और रोहित गुप्ता को डीसीपी सिक्योरिटी बनाया गया है।
कई जिलों और इकाइयों में नई तैनाती
ए. वेंकटेश, मनोज कुमार मीणा, विनय माथुर, गुरसेवक सिंह, अजय कुमार, रेणु लता, विदुषी कौशिक, मनु हिमांशु, सकारिया मिहिर प्रवीणभाई और गरिमा तिवारी समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राम दुलैश मीणा को नॉर्थ जिले से नॉर्थ वेस्ट जिले में एडिशनल डीसीपी-II बनाया गया है।
प्रदर्शन के ऐलान के बीच यह फेरबदल राजधानी की पुलिस व्यवस्था (Police Setup) में बड़ा बदलाव है। हालांकि, जारी आदेश में तबादलों को प्रदर्शन से जोड़ने की कोई वजह नहीं बताई गई है।.


