TRENDING TAGS :
Delhi-NCR पर फिर वर्षा का बड़ा अटैक! UP के 24 जिलों में अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, जानें आज का मौसम
Delhi NCR Weather: आज राजधानी में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। कल भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
Delhi NCR Weather: देशभर में मॉनसून (Monsoon) इन दिनों पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा (Odisha) में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 18 अगस्त यानी आज के मौसम को लेकर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
दिल्ली में आज भी बारिश के आसार
पिछले सप्ताह देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) और उससे जुड़े एनसीआर के इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। इस पूरे सप्ताह भी दिल्ली में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। आज राजधानी में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। कल भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 20 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक दिल्ली में बूंदाबांदी (Drizzle) और हल्की बारिश (Light Rain) हो सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश (UP Weather) में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आज उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में अति भारी बारिश (Very Heavy Rain) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 22 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) का येलो अलर्ट जारी है। प्रदेश के 56 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की आशंका जताई गई है। बिहार (Bihar Weather) में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज बिहार के 10 जिलों में येलो अलर्ट है। झारखंड (Jharkhand Weather) में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान (Rajasthan Weather) के अलवर, करौली, झालावाड़, बारां, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में आज भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी आईएमडी ने जारी की है।
मध्य प्रदेश (MP Weather) के डिंडोरी, विदिशा, खंडवा, मंडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पंजाब (Punjab Weather) के कई जिलों में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा (Odisha Weather) में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी की ओर से जारी की गई है। देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।
पहाड़ी जिलों में तेज बारिश के दौरान भूस्खलन (Landslide), मलबा खिसकने और नदियों व नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का खतरा बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में भी आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather) के पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।


