दिल्ली में STF और माया गैंग के बीच मुठभेड़: गैंग लीडर सागर घायल, जानें गैंग की खौ़फनाक सच्चाई

दिल्ली के सरिता विहार में STF और कुख्यात माया गैंग के बीच मुठभेड़ में गैंग लीडर सागर उर्फ माया भाई घायल हुआ। जानें, इस गैंग के खौ़फनाक इतिहास और उसकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में।

Harsh Sharma
Published on: 23 Sept 2025 9:35 AM IST
दिल्ली में STF और माया गैंग के बीच मुठभेड़: गैंग लीडर सागर घायल, जानें गैंग की खौ़फनाक सच्चाई
X

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सोमवार सुबह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कुख्यात माया गैंग के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंग के सरगना सागर उर्फ माया भाई गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। खबरों के अनुसार, सागर खुद को फिल्म "Shootout at Lokhandwala" के किरदार 'माया' से प्रेरित मानता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, माया गैंग में एक दर्जन से ज्यादा अपराधी शामिल हैं जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस गैंग का स्लोगन है – "मौत का दूसरा नाम माया" और इसके सदस्य अपने शरीर पर "मौत" नाम का टैटू गुदवाते हैं। सागर पर हत्या के प्रयास, लूट और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा, सागर अन्य अपराधियों से भी प्रोटेक्शन मनी वसूलता था।

1 / 3
Your Score0/ 3
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story