दिल्ली में खूनी खेल! फॉर्च्यूनर ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 की मौत; 6 घायल

Delhi Road Accident: दिल्ली के युधिष्ठिर सेतु पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

Shalni Kumari
Published on: 19 Nov 2026 10:19 AM IST
Auto Rickshaw Accident
X

  Fortuner Car Accident

Delhi Road Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। उत्तरी दिल्ली के युधिष्ठिर सेतु पर फॉर्च्यूनर कार और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार लोगों समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या से जुड़ी धारा भी जोड़ दी है।

बुधवार रात युधिष्ठिर सेतु पर हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना बुधवार रात कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर हुई। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

शुरुआत में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। धारा 281 तेज गति से वाहन चलाने, जबकि धारा 125ए लापरवाही से किए गए कृत्य के कारण चोट पहुंचाने से संबंधित है।

दो लोगों की मौत के बाद बढ़ीं धाराएं

हादसे में घायल आठ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दुर्घटना का मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 105 भी जोड़ दी है, जो गैर इरादतन हत्या से संबंधित है।

फॉर्च्यूनर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

दो लोगों की मौत के बाद पुलिस अब हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें फॉर्च्यूनर चालक की क्या भूमिका रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story