Ram Rahim Parole News: जेल से फिर बाहर आया राम रहीम, सरकार ने दी 21 दिन की फरलो

Ram Rahim Parole News: रेप मामले में दोषी राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल के बाहर आ गया है। इस बार सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो दी है।

Gausiya Bano
Published on: 9 April 2025 9:51 AM IST (Updated on: 9 April 2025 10:16 AM IST)
dera sacha chief ram rahim singh released again for 21 days parole news
X

Ram Rahim Parole News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हरियाणा सरकार मेहरबान है। राम रहीम मौजूदा वक्त में अपने 2 शिष्याओं के साथ रेप के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। लेकिन अब वह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है, जिससे आज बुधवार (9 अप्रैल) को राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया।

13वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम सिंह

जानकारी के मुताबिक, यह 13वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आ रहा है। उन्हें जेल से लेने के लिए हनीप्रीत और डेरा की गाड़ियों का काफिला पहुंचा था। इस बार वह 21 दिनों के लिए बाहर आए है और इस दौरान वह सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में ही रहेंगे। इससे पहले दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम 30 दिन की फरोल पर बाहर आ चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम रहीम की पैरोल और फरलो अक्सर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली या राजस्थान में चुनावों के समय मिलती है। इन राज्यों, खासकर हरियाणा के कई निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा के अनुयायियों की संख्या अधिक बताई जाती है।

7 साल पहले हुई थी जेल का सजा

बता दें कि पंचकूला की एक अदालत ने राम रहीम सिंह को रेप के 2 मामलों में आरोपी पाया था, जिसके बाद साल 2017, अगस्त में कोर्ट ने उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही राम रहीम को पीड़िताओं को 15 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया था।

क्या है फरलो?

राम रहीम को 21 दिन की फरलो (Furlough) दी गई है। फरलो के तहत दोषी सजा के दौरान कुछ समय के लिए बाहर आ सकता है। ये कैदियों के लिए एक तरह की छुट्टी है, ताकि वह कुछ समय के लिए जेल की जिंदगी से बाहर आकर अपने परिवार से मिल सके। बता दें कि जब कोई दोषी तीन साल की सजा काट चुका होता है, तभी वह फरलो पर बाहर आ सकता है। लेकिन अगर कैदी के बाहर आने से किसी तरह की असुरक्षा और अपराध होने की आशंका होती है तो उसे फरलो नहीं दी जाती है।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story