TRENDING TAGS :
Desh Ke Youth Icon: देश के नए यूथ आइकन ठुकरा चुके है करोड़ों के ऑफर, आइए जानते है इनके बारे में...
Desh Ke Youth Icon: मैथिली ठाकुर, खान सर, आरके श्रीवास्तव और अलख पांडे — चार ऐसे युवा जिन्होंने करोड़ों के ऑफर ठुकराकर देशभर के युवाओं के लिए मिसाल कायम की।
Desh Ke Naye Youth Icon
Desh Ke Naye Youth Icon: गायिका मैथिली ठाकुर, शिक्षाविद खान सर, आरके श्रीवास्तव और अलख पांडेय जैसे प्रसिद्ध युवा प्रतिभा ने करोड़ो का ऑफर ठूकरा कर यह साबित कर चुके है कि वे सही में देश के नये यूथ आइकन है। आइए जानते हैं उनके बारे में......
(1) Maithli Thakur....
बिहार की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने बॉलीवुड से आए कई ऑफर को ठुकरा चुकी है। उनका कहना है कि जब कोई साफ- सुथरा सामाजिक सॉन्ग गाने का ऑफर मिलेगा तब अपने माता - पिता के अनुमति के बाद विचार कर सकती हूँ।
Maithili Thakur एक युवा, प्रतिभाशाली और टैलेंटेड सिंगर हैं जिन्होंने अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल की है। अपनी कला के प्रति उनका समर्पण और अपने फैंस से मिलने वाला प्यार उन्हें मनोरंजन जगत में हाई रेटेड स्टार बनाता है। प्रधानमंत्री मोदी से भी सम्मानित हो चुकी है।
अब बात करते है लाखों जिंदगियां संवारने वाले देश के तीन प्रसिद्ध युवा शिक्षाविद के बारे में जो खुद करोड़ों का ऑफर ठुकरा चुके है .......
(2) Khan Sir.....
खान सर आज एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं। सेना में जाने का सपना देखने वाले खान सर ने आर्थिक तंगी के बावजूद हार नहीं मानी। ट्यूशन से शुरुआत करने के बाद उन्होंने कोचिंग संस्थान खोला जहां धीरे धीरे छात्रों का आना शुरू हुआ और ये कारवां बढ़ता गया। एक समय पर 107 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को ठुकराकर उन्होंने छात्रों के जीवन को बदलने का निर्णय लिया।
(3) Rk Srivastava........
ऑटो रिक्शा वाले से लेकर राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय करने वाले प्रसिद्ध शिक्षक आरके श्रीवास्तव का जीवन काफी संघर्षशील और प्रेरणायक है। बचपन में पिता को खोया, कुछ वर्षों बाद इकलौते बड़े भाई भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए। इतने बड़े दुःख का पहाड़ टूटने और आर्थिक तंगी के बावजूद आरके श्रीवास्तव सर ने कभी हार नहीं मानी। पटना के आर के श्रीवास्तव का शैक्षणिक कार्य शैली और पाठशाला “सुपर थर्टी” से कम सुपर नहीं है। एक समय पर देश के नामी कोचिंगो के करोड़ों रुपए के प्रस्ताव को ठुकराकर उन्होंने आर्थिक रूप से गरीब परिवार के स्टूडेंट्स के जीवन को बदलने का निर्णय लिया। सिर्फ 1 रू गुरू दक्षिणा लेकर सैकड़ों गरीबों को IITian बना चुके है। संसाधन की कमी के बाबजूद आर के श्रीवास्तव( रजनी कांत श्रीवास्तव) ने पढाना आरंभ कर आज जो मुकाम हासिल किया है और जिस तेजी से उस पथ पर अग्रसर होते हुए, गरीब स्टूडेंट्स के सपने साकार कर रहे है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
(4) Alakh Pandey........
आज हम प्रयागराज के उस युवा की बात कर रहे हैं जिसने सभी को सस्ती एजुकेशन देने का सपना देखा था। हम बात कर रहे हैं अलख पांडे की, जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक समय था जब अलख पांडे की एक महीने की कुल कमाई सिर्फ 5,000 रुपये थी। उस समय अनअकेडमी ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए 75 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने अपने सपने, सबके लिए सस्ती और आसान एजुकेशन उपलब्ध कराने को पूरा करने के लिए इनडिपेंडेंट रहना चुना, यह फैसला भारतीय एडटैक फील्ड के लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ।


