कांग्रेस हाईकमान की 'गुगली' में फंसे DK शिवकुमार! CM बनने की हसरत रह गई अधूरी, अब क्या होगा अगला कदम

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर उठ रही अटकलों के बीच, कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनने का सपना फिलहाल टूटता नजर आ रहा है।

Shivam Shrivastava
Published on: 10 Jan 2026 8:11 AM IST
कांग्रेस हाईकमान की गुगली में फंसे DK शिवकुमार! CM बनने की हसरत रह गई अधूरी, अब क्या होगा अगला कदम
X

कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें जोर-शोर से चल रही थीं। ये चर्चा थी कि कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को ये जिम्मेदारी सौंप सकता है। हालांकि, कर्नाटक में फिलहाल कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा, यानी यथास्थिति कायम रहेगी। इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

बताया जा रहा है कि नेतृत्व परिवर्तन का सवाल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के ध्यान में है, लेकिन आलाकमान ने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

सिद्धरमैया का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि वह अब राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कांग्रेस आलाकमान और जनता के आशीर्वाद को दिया। अपने दूसरे कार्यकाल में 77 वर्षीय सिद्धारमैया ने 7 जनवरी को देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ा और 2,792 दिनों तक मुख्यमंत्री रहकर इस रिकॉर्ड को स्थापित किया।

देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

सिद्धारमैया ने कहा, "मंत्री एम बी पाटिल, शिवानंद पाटिल और जिले के सभी विधायकों ने मुझे बधाई दी क्योंकि मैंने दिवंगत देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। उर्स ने 7 साल और 239 दिन मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी थी। मैंने 6 जनवरी को उनके रिकॉर्ड की बराबरी की और अब 9 जनवरी तक मैं उनसे तीन दिन अधिक मुख्यमंत्री रह चुका हूं।"

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

सिद्धरमैया ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "यह सब कांग्रेस आलाकमान (सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे) और राज्य की जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है। उनके समर्थन से ही मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला और अब सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बनाया।" इस अवसर पर उन्होंने 82 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विजयपुरा जिले में 730 करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

Former Content Writer Mail ID - shivam09231@gmail.comshivam09231@gmail.com

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story