TRENDING TAGS :
'आतंकी भाग सकते, छिप नहीं सकते...', डोडा में ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने दी चेतावनी, शव के अवशेष बरामद
Doda Terrorist Operation: आज शनिवार को डोडा के ऊंचाई वाले इलाके से पाकिस्तान के एक संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकी के शव के अवशेष बरामद किए गए।
Doda Terrorist Operation
Doda Terrorist Operation: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा (Doda) जिले में आतंवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। आज शनिवार को डोडा के ऊंचाई वाले इलाके से पाकिस्तान के एक संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) आतंकी के शव के अवशेष बरामद किए गए।
अधिकारियों के अनुसार, ये अवशेष भद्रवाह घाटी को उधमपुर और कठुआ से जोड़ने वाले दूरदराज सेओजधार जंगल में मिले हैं।
संयुक्त अभियान के बाद हुई बरामदगी
You Can Run But You Can't Hide !
SOG Doda, RR and CRPF retrieved the remains of a Pakistani Jaish e Mohammed terrorist, who was neutralised earlier in a Joint Op. A night enabled M 4 has also been recovered.
@HMOIndia
@AmitShah
@OfficeOfLGJandK
@LokBhavanJandK
@manojsinha_
@NorthernComd_IA
@Whiteknight_IA
@crpfindia
@AdgpArmedJK @SIAJKPolice
@Traffic_hqrs @RailwayPoliceJK
@KashmirPolice
@ZPHQJammu @igp_jammu @crimebranchjkp @digjammu
@UHqrs @digrprange @rphqdkr_jkp @DIGCKRSGR @dig_north @DigSkr @KathuaPolice @sambapolice @Dis_Pol_Jammu @UdhampurPolice @REASIPOLICE @dpododa @SSPKishtwar @RambanPolice @RAJOURIPOLICE @Poonch_Police @SrinagarPolice @BudgamPolice @Gbl_Police @BaramullaPolice @SoporePolice @bandiporapolice @HandwaraP @policekulgam @AnantnagPolice @policekulgam @AwantiporPolice @ShopianPolice @ssppul
— J&K Police (@JmuKmrPolice) September 12, 2026
यह बड़ी कार्रवाई सेना (Indian Army) और जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, जिस आतंकी के अवशेष बरामद किए गए हैं, उसे पहले ही एक संयुक्त अभियान में जान से मार गिराया गया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया और तलाशी के दौरान उसके अवशेष बरामद कर लिए।
SOG, राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एसओजी (SOG) डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (Rashtriya Rifles) और सीआरपीएफ (CRPF) की टीमों ने मिलकर यह तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने अपनी पोस्ट में साफ संदेश देते हुए लिखा, ‘यू कैन रन बट यू कैन्ट हाइड’, यानी आतंकी भाग सकते हैं, लेकिन सुरक्षा बलों से किसी भी हाल में बचकर छिप नहीं सकते।
सर्च ऑपरेशन में एम4 कार्बाइन भी बरामद
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ अमेरिका में बनी एम4 कार्बाइन (M4 Carbine) राइफल भी लगी। पुलिस के अनुसार, यह हथियार भी उसी ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया है। यानी सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को आतंकी के अवशेष के साथ एक आधुनिक राइफल भी मिली है।
सेओजधार इलाका ऊंचाई और घने जंगलों वाला बहुत ही दुर्गम क्षेत्र है। यह भद्रवाह घाटी से उधमपुर और कठुआ के हिस्सों की ओर जुड़ता है। ऐसे इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों को लंबे वक़्त तक सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ता है।
फिलहाल सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद इलाके में तलाशी और जांच जारी है। बरामद एम4 कार्बाइन और आतंकी से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारी की भी जांच की जा रही है।


