School Holiday: दशहरे पर यूपी समेत इन राज्यों में स्कूल रहेंगे बंद, देखने छुट्टी की पूरी लिस्ट

School Holiday 2025: देश के अलग-अलग राज्यों में दशहरा का छुट्टियां होने वाली हैं। आइए जानते हैं कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल।

Sonal Verma
Published on: 27 Sept 2025 1:44 PM IST (Updated on: 27 Sept 2025 3:35 PM IST)
Dussehra 2025 Holiday Dates
X

Dussehra 2025 Holiday Dates

School Holiday: इन दिनों देश में हर और नवरात्रि और दशहरा का धूम है। यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-बंगाल तक जहां देखो माता के पंडाल सजे हुए हैं। पूरा देश भक्ति भाव के रंग में रंगा हुआ है। नवरात्रि की धूम में दशहरा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में बच्चों की भी मौज है क्योंकी दशरहरा में स्कूल की छुट्टियां भी खूब होती हैं।

दशहरा कब है? (When is Dussehra 2025)

यह त्योहार हिन्दू कैलेंडर के सातवें महीने अश्विन की दसवीं तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में पड़ती है। इस बार दशमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7:01 बजे शुरू होकर 2 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे समाप्त होगी। श्रवण नक्षत्र 2 अक्टूबर को सुबह 9:13 बजे से शुरू होकर 3 अक्टूबर को सुबह 9:34 बजे समाप्त होगा। यानी आप 1 और 2 अक्टूबर को दशहरा मना सकते हैं।

दशहरा पर उत्तर प्रदेश में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल (Dussehra Holiday 2025 in UP)

उत्तर प्रदेश में नवरात्रि और दशहरा की कुछ अलग ही रौनक रहती है। हर ओर माता के सुन्दर-सुन्दर पंडाल, मेलों में लोगों की भीड़ और रंग-बिरंगी झांकियां, हर साल लोग इनका खूब लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में स्कूल की छुट्टियां होने से बच्चों को और भी आनंन्द आता है। इस बार यूपी के स्कूलों में 1 और 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी रहेगी। वहीं कहीं-कहीं पर दुर्गा अष्टमी पर भी स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार में 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल (Dussehra Holiday 2025 in Bihar)

बिहार में भी नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का बहुत जोर-शोर से आयोजन होता है। यहां भी देवी मां के विभिन्न स्वरूपों को पूजने के लिए थीम के हिसाब से पंडाल सजाए जाते हैं। बिहार के ज्यादातर जिलों में स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक बंद रहने वाले हैं। वहीं, कुछ अन्य जिलों में 5 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टी रह सकती है।

पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर तक रहेगी छुट्टी (Dussehra Holiday 2025 in Bangal)

दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का विशेष त्यौहार है। यहां की दुर्गा पूजा और पंडाल बेहद मशहूर हैं। मां के स्वागत के लिए पूरा बंगाल दुल्हन की तरह सजाया जाता है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियां 24 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2025 तक रहने वाली हैं। यानी की 24 से 6 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों में अंतर रहने की संभावना है।

राजस्थान में दशहरा की छुट्टी (Dussehra Holiday 2025 in Rajasthan)

राजस्थान में 28 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, इसके बाद 30 सितंबर को महाअष्टमी की छुट्टी और फिर 02 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टी रहेगी।

1 / 3
Your Score0/ 3
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story