E20 पेट्रोल पर आज बड़ा घमासान! सड़क से सोशल मीडिया तक मोदी सरकार को घेरेंगे Kejriwal और तहसीन पूनावाला

E20 Petrol AAP Protest: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल का आयोजन करेंगे।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 Aug 2026 1:26 PM IST (Updated on: 1 Aug 2026 1:33 PM IST)
E20 Petrol AAP Protest
X

E20 Petrol AAP Protest

E20 Petrol AAP Protest: ई20 एथेनॉल पेट्रोल (E20 Petrol) के मुद्दे पर आज से सियासी और सामाजिक स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के बाद विपक्षी दलों के लिए यह एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब (Constitution Club) में नेशनल टाउनहॉल (National Townhall) का आयोजन करेंगे।

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) भी मौन मार्च (Silent March) और भूख हड़ताल (Hunger Strike) की शुरुआत करेंगे।

बताया जा रहा है कि इन दोनों अभियानों में देश की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। अगर इन अभियानों को पूरे देश के लोगों का व्यापक समर्थन मिला तो यह आंदोलन भी कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party-CJP) के आंदोलन की तरह राष्ट्रीय स्तर का रूप ले सकता है और सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी कर सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने जारी किया व्हाट्सऐप नंबर

अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर नेशनल टाउनहॉल की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिए एक WhatsApp नंबर भी जारी किया है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि शनिवार (1 अगस्त 2026) को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ई20 फ्यूल (E20 Fuel) के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में देश की एक जानी-मानी हस्ती भी उनके साथ मौजूद रहेगी। टाउनहॉल के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और ई20 पेट्रोल को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपने विचार साझा करने की भी अपील की और कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे व्हाट्सऐप के माध्यम से घर बैठे इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले ही कर चुके थे ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने 27 जुलाई को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के दौरान इस नेशनल टाउनहॉल की घोषणा की थी। उस दौरान उन्होंने अपने अभियान को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जोड़ते हुए कहा था कि जिस तरह धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के खिलाफ देशभर के युवा एकजुट हुए थे, उसी तरह इस कार्यक्रम में भी हजारों लोग शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए ऑनलाइन जुड़ने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से भ्रष्ट सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील भी की।

तहसीन पूनावाला ने पुलिस और सरकार को दी चुनौती

दूसरी तरफ, सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने भी अपनी प्रस्तावित भूख हड़ताल को लेकर एक्स पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बताया गया है कि वे न तो मौन व्रत रख सकते हैं और न ही भूख हड़ताल पर बैठ सकते हैं, जबकि इसके संबंध में उन्हें कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया है।

तहसीन पूनावाला ने अपनी पोस्ट में कहा कि जिस तरह नीट पेपर लीक का मुद्दा सरकार के लिए चुनौती बना था, उसी तरह ई20 एथेनॉल फ्यूल का मुद्दा भी सरकार को परेशान कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें मौन मार्च और भूख हड़ताल से रोकने के लिए कितने पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी खामोशी पहले से ज्यादा प्रभावशाली होगी और उसे रोकने के लिए सरकार और पुलिस को अलग रणनीति अपनानी पड़ेगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story