ED Expansion: प्रवर्तन निदेशालय होगा और भी शक्तिशाली, देशभर में बढ़ेंगी यूनिट्स और अधिकारियों की संख्या

ED Expansion: मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) का देशभर में विस्तार होगा। नोएडा और पुणे समेत कई शहरों में ईडी के दफ्तर और अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी।

Shivam Shrivastava
Published on: 27 May 2026 8:52 PM IST (Updated on: 27 May 2026 8:53 PM IST)
ED Expansion: प्रवर्तन निदेशालय होगा और भी शक्तिशाली, देशभर में बढ़ेंगी यूनिट्स और अधिकारियों की संख्या
X

ED Expansion: मनी लॉन्ड्रिंग और दूसरे आर्थिक अपराधों पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाने के लिये केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय को और अधिक ताकतवर बनाने का फैसला किया है। तीन महीने के गहरे विमर्श के बाद ईडी के कैडर विस्तार को हरी झंडी दे दी गई है। इस फैसले के लागू होने के बाद से देश में ईडी दफ्तरों को बड़े पैमाने पर विस्तार होगा। जिससे ईडी को आर्थिक अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में तेजी आयेगी। कैडर विस्तार के तहत अपनी क्षमता को मजबूत करने के लिये ईडी के कई मौजूदा सब-जोन कार्यालयों को प्रमोट करके पूर्ण जोन का दर्जा दिया जायेगा। इस अपग्रेडेशन से एजेंसी की न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि लोकल लेवल पर फैसला लेने में बढ़ोतरी होगी। दफ्तरों का विस्तार मुख्य रूप से नोएडा, पुणे और बेंगलुरु जैसे महत्वपूर्ण शहरों में ईडी के कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ जायेगा।

इस विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद ईडी अब अधिक अनुभवी अफसरों, बड़ी टीम और ज्यादा संसाधनों के साथ काम कर सकेगा। सरकार को लगता है कि इस फैसले से गंभीर आर्थिक अपराधों और हाई-प्रोफाइल मामलों पर तेजी से एक्शन हो सकेगा।

Shivam Shrivastava

Shivam Shrivastava

Senior Content Writer Mail ID - shivam09231@gmail.com

Shivam Shrivastava is Senior Content Writer

Next Story