×

Exit Poll 2023 Result Update: मध्य प्रदेश, राजस्थान में बीजेपी को बहुमत का अनुमान, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

Exit Poll 2023 Result Update: इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 तो भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें तो भाजपा को 100-122 सीटें मिलने का अनुमान है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 30 Nov 2023 2:14 PM GMT
Exit Poll 2023: BJP expected to get majority in Madhya Pradesh, Rajasthan, close contest in Chhattisgarh
X

एग्जिट पोल 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान में बीजेपी को बहुमत का अनुमान, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर: Photo- Social Media

Exit Poll 2023 Result Update: इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 तो भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें तो भाजपा को 100-122 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपल्बिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें तो कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आने लगे हैं। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। आज शाम 6.00 बजे से अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। यहां पढ़ें सारे अपडेट्स...

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत-

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीटें, तो वहीं भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन से पांच सीटें मिलेंगी।

राजस्थान में सीएम गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त के आसार-

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें तो भाजपा को 100-122 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान-

रिपल्बिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें तो कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 116 है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान, भाजपा के साथ कांटे की टक्कर-

आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। अन्य और निर्दलीय के हिस्से में 1-5 सीटें जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story