नेहा सिंह राठौर पर वाराणसी में दर्ज हुई एफआईआर, पीएम पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी में पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज। हिन्दू संगठनों में उबाल, 400 से ज्यादा शिकायतें।

Harsh Sharma
Published on: 21 May 2025 1:56 PM IST
Neha Singh Rathod
X

Neha Singh Rathod 

मशहूर भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नेहा ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कथित रूप से पाकिस्तान में भी वायरल हो रहा है।

केंद्र सरकार को लेकर तीखे सवाल उठाए थे

बिहार की रहने वाली नेहा सिंह राठौर अपने तीखे राजनीतिक व्यंग्य और लोकगीतों के जरिए सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पहलगाम हमले के बाद उन्होंने केंद्र सरकार को लेकर तीखे सवाल उठाए थे। इसी क्रम में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे लेकर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई है। शिकायतकर्ता सुधीर सिंह का कहना है कि वीडियो में प्रधानमंत्री को "कायर" और "जनरल डायर" जैसे शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे काशीवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका यह भी दावा है कि यह वीडियो पाकिस्तान की मीडिया में भी प्रसारित किया जा रहा है, और कुछ "देश विरोधी तत्वों" द्वारा इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।

देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

एफआईआर दर्ज होने के साथ ही वाराणसी के अन्य थानों भेलूपुर, लक्सा आदि में भी 400 से अधिक शिकायतें विभिन्न संगठनों और आम नागरिकों द्वारा दी गई हैं। इन शिकायतों में आरोप है कि नेहा सिंह राठौर का बयान राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाता है और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस वक्त उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने में जुटी है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story