"SSC में बेवकूफ लोग बैठ गए हैं..." खान सर ने SSC Protest पर कह दी ऐसी बात, जानकर हैरान हो जायेंगे आप

Khan Sir on SSC Protest 2025: एसएससी एग्जाम में हो रहे कुप्रबंधन (SSC Mismanagement) को लेकर पूरे देश में हो रहे विरोध के बीच स्टुडेंट्स के चहेते खान सर ने दिया बयान।

Sonal Verma
Published on: 5 Aug 2025 1:42 PM IST
Khan Sir on SSC Protest 2025
X

Khan Sir on SSC Protest 2025

Khan Sir on SSC Protest 2025: दिल्ली में एसएससी की चयन Phase-13 भर्ती परीक्षा के दौरान कुप्रबंधन को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इतने बडे़ एग्जाम में तकनीकी खामियां, सावालों का रिपिटेशन और एग्जाम सेंटर पर अव्यवस्था जैसी समस्याओं से दिन रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र और उनके शिक्षक काफी आहत हैं। छात्रों और शिक्षकों का बड़ा सवाल यह है कि TCS जैसे प्रतिष्ठित वेंडर को हटाकर एडुक्विटी को परीक्षा संचालन क्यों सौंपा गया, जबकि यह कंपनी पहले से काली सूची में रही है? इस पूरे मामले पर देश के प्रख्यात शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा में हुई तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियों पर खुलकर बात की। उनकी पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Khan sir Viral Video on SSC Protest) हो रहा है।

इस कारण भड़के हैं अभ्यर्थी

SSC की सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच होनी थी। लेकिन भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें छात्रों ने बताया कि-

- कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा बिना पूर्व सूचना रद्द कर दी गई।

- छात्रों का दावा है कि हर दिन वही प्रश्नपत्र रिपीट हो रहा था, जिससे पेपर लीक की आशंका और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए।

- सर्वर क्रैश, कंप्यूटर काम न करना, माउस खराब जैसी तकनीकी दिक्कतें आम थीं।

- कुछ छात्रों को 500 से 600 किमी दूर केंद्र अलॉट हुए – जैसे कानपुर के छात्र को कर्नाटक भेजा गया।


खान सर के तीखे बोल

इस पूरे मामले पर मीडिया से हुई बातचीत में खान सर ने कहा कि, “SSC में बेवकूफ लोग बैठ गए हैं। जो लोग किसी काम के नहीं बचे, वो अब भर्ती परीक्षा चला रहे हैं। पुलिस का व्यवहार भी बेहद अमानवीय रहा… हम अपने लिए नहीं, बच्चों के लिए लड़ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “हम अपने लिए नहीं लड़ रहे, हम बच्चों का भविष्य बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का व्यवहार शिक्षकों के साथ बेहद अमानवीय था। एक ब्लैकलिस्टेड संस्था को SSC ने टेंडर कैसे दे दिया, इसका जवाब कौन देगा?”

ये हैं छात्रों की मांगें और समस्याएं

- पारदर्शिता और जवाबदेही- SSC की परीक्षा प्रक्रिया में स्वतंत्र जांच की मांग।

- सेंटर आवंटन में सुधार- पास के सेंटर देने की प्राथमिकता का पालन।

- तकनीकी खामियां -परीक्षा के दौरान कई तकनीकी खामियां आईं। इस दौरान कहीं सिस्टम क्रैश कर गया, तो कही सर्वर संबंधी समस्या आ गई

-ब्लैकलिस्टेड कंपनी पर रोक- eduquity जैसी कंपनियों को ठेका देने पर रोक।

- परीक्षा रद्द होने की सूचना- अचानक परीक्षा रद्द होने की पूर्व सूचना दी जाए।

- परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार- कुछ परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए थे। यहां सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों पर अभ्यर्थियों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

- आधार ऑथेंटिकेशन की समस्या- आधार कार्ड के कारण फॉर्म न भर पाने की समस्या का समाधान।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story