MMS Clips Leak: 5 मिनट से 40 मिनट तक... सोशल मीडिया पर छाए एमएमएस वीडियो, AI की खतरनाक चाल से खतरा..

MMS Video Leak Trend: सोशल मीडिया पर 5 मिनट, 19 मिनट और 40 मिनट के MMS वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है।

Gausiya Bano
Published on: 15 Dec 2025 3:52 PM IST
MMS Clips Leak Trend
X

MMS Clips Leak Trend (Photo: Social Media) 

MMS Clips Leak: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक अजीब सा शोर है। हर तरफ वीडियो, लिंक और फॉरवर्ड्स की बाढ़ आई हुई है। कहीं 5 मिनट 39 सेकंड का वीडियो (5 Minute 39 Second MMS Video) चर्चा में है, कहीं 19 मिनट का क्लिप ट्रेंड (19 Minute MMS Video) कर रहा है, तो कहीं 40 मिनट के वायरल वीडियो (40 Minute MMS Video Leak) को लेकर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। इन वीडियो ने न सिर्फ लोगों की जिज्ञासा बढ़ाई है, बल्कि गुस्सा, डर और भ्रम भी पैदा कर दिया है।

5 मिनट 39 सेकंड का वीडियो और बवाल

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा 5 मिनट 39 सेकंड का एक वीडियो लोगों को झकझोर रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें एक महिला और एक बच्चे से जुड़ा आपत्तिजनक दृश्य दिखाया गया है। हालांकि, इस वीडियो की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी, लोग इसे शेयर कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं और बिना सच्चाई जाने फैसले सुना रहे हैं। कई यूजर्स ने इस तरह के कंटेंट को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि अगर वीडियो फर्जी है, तो यह एक खतरनाक साजिश हो सकती है, और अगर असली है, तो यह कानून और मानवता दोनों के खिलाफ है।


19 मिनट का वीडियो और इंफ्लुएंसर की माफी

19 मिनट का वायरल वीडियो एक बंगाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सोफिक एसके (Sofik SK MMS Video With Girlfriend) से जुड़ा बताया जा रहा है। दावा है कि यह एक निजी वीडियो था, जो लीक होकर इंटरनेट पर फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोफिक एसके ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि इस घटना से लोगों को जो परेशानी हुई, उसके लिए उन्हें खेद है। हैरानी की बात यह रही कि विवाद के बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़ गए और संख्या 5 लाख से ज्यादा पहुंच गई। उनकी गर्लफ्रेंड ने भी ऑनलाइन माफी मांगते हुए आरोप लगाया कि निजी वीडियो जलन की वजह से लीक किए गए।


40 मिनट का वीडियो और बढ़ती जिज्ञासा

इन सबके बीच 40 मिनट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो की लंबी अवधि के कारण लोग इसे सच मानने लगे हैं, जबकि इसकी सच्चाई और स्रोत अब तक साफ नहीं हैं। मैसेजिंग ऐप्स और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर यह क्लिप तेजी से फैल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि वीडियो की लंबाई किसी भी तरह उसकी सच्चाई का सबूत नहीं होती।

AI डीपफेक और युवाओं पर खतरा

इस पूरे विवाद के बीच एक और बड़ा खतरा सामने आ रहा है एआई डीपफेक। आज सिर्फ कुछ तस्वीरों या छोटे वीडियो क्लिप्स से नकली वीडियो बनाए जा सकते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। कई छात्र और युवा ऐसे फर्जी वीडियो का शिकार बन रहे हैं, जिससे उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग, शर्मिंदगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में यह डिप्रेशन और आत्मविश्वास की कमी तक पहुंच जाता है।

सच्चाई से पहले जिम्मेदारी जरूरी

इन वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम बिना जांचे-परखे कुछ भी शेयर कर देंगे? निजता का उल्लंघन, फर्जी कंटेंट और एआई की ताकत ये सब मिलकर सोशल मीडिया को खतरनाक बना रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि यूजर्स जिम्मेदारी समझें, अफवाहों से बचें और किसी भी वायरल कंटेंट को आगे बढ़ाने से पहले उसकी सच्चाई पर सवाल जरूर करें।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story