TRENDING TAGS :
धुरंधर बन गया 'गैस सिलेंडर'! यूजर्स ने आपदा में खोजा अवसर, ये वीडियोज देख हंसी नहीं होगी कंट्रोल
Gas Cylinder Crisis Viral Comedy Video: भारत में एलपीजी की किल्लत ने सोशल मीडिया पर देशी जुगाड़ और हंसी-मजाक के वीडियो वायरल कर दिए हैं।
Gas Cylinder Crisis Viral Comedy Video: देश में एलपीजी की किल्लत ने लोगों की रसोईयों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। सिलेंडर की लाइन में लगे लोग, मारामारी और अफरा-तफरी के बीच कुछ इन्फ्लुएंसर ने इस संकट को अपने लिए ‘सोने की खान’ मान लिया। जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर देशी जुगाड़ और हंसी-मजाक का पूरा मेला लग गया है। गैस संकट से पहले इन्फ्लुएंसर अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध जैसी गंभीर खबरों पर वीडियो बना रहे थे। लेकिन ये विषय संवेदनशील होने की वजह से चुनिंदा लोग ही इसे बनाने की हिम्मत कर पा रहे थे। लेकिन गैस की किल्लत शुरू होते ही अचानक उनके सामने ‘सुनहरा अवसर’ आ गया। लोग सिलेंडर के बिना रसोई चलाने के नायाब तरीकों के वीडियो बना रहे हैं। नाले में पाइप डालकर गैस बनाने की कोशिश, इस्त्री पर रोटी सेंकना, इमर्शन रॉड से सब्जी उबालना जैसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
देशी जुगाड़ ने मचाई धूम
सबसे ज्यादा वायरल वीडियो नाले में सिलेंडर डालने वाले हैं, जिन्हें लोग हंसी-ठिठोली के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी तरह इस्त्री और इमर्शन रॉड के जरिए खाना बनाने के वीडियो भी धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हंसी का तड़का है, लेकिन यह संकट की गंभीरता को भी बयां करता है।
उपलों और चोरी की खबरें भी वायरल
किलकारी और मजाक के बीच उपलों (गोबर कंडे) की कालाबाजारी और सिलेंडर चोरी जैसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। एक वीडियो में सिलेंडर चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया, जबकि घर के बाकी सामान सुरक्षित रहे। इन सबके बीच जनता और सोशल मीडिया की दुनिया दोनों ही इस संकट को अलग-अलग नजरिए से देख रही है।
हंसी के बीच गंभीर सवाल
वायरल कंटेंट पर हजारों कमेंट आ रहे हैं। ज्यादातर मजाकिया हैं, लेकिन कुछ लोग चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसे वीडियो देश की बदनामी भी कर सकते हैं और किल्लत को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाते हैं। उनका कहना है कि संकट के समय सोशल मीडिया पर संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है। जहां घरों में रसोई मुश्किल में है, वहीं इंटरनेट पर देशी जुगाड़ और क्रिएटिविटी का नया बाजार जम गया है।


