तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गोवा में इंसानियत हुई शर्मसार; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Goa Crime News: गोवा में तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना से इंसानियत शर्मसार हो गई। कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरते हुए समयबद्ध जांच और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की।

Kumud Gupta
Published on: 9 Nov 2026 3:52 PM IST
तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गोवा में इंसानियत हुई शर्मसार; कांग्रेस ने सरकार को घेरा
X

Goa Crime News: गोवा के उत्तरी जिले से दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जिले की एक जर्जर इमारत में तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची को सबसे पहले मापुसा जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।

दीपावली पर परिवार के साथ बाजार आई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार गुब्बारे बेचने का काम करता है। दीपावली के अवसर पर परिवार मापुसा बाजार आया था और बच्ची भी उनके साथ थी। इसी दौरान बच्ची के साथ यह घटना हुई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता रविवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मापुसा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मामले की समयबद्ध जांच कराने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है। गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ ने अपने बयान में कहा, "कोई देरी नहीं, कोई नरमी नहीं।"

कांग्रेस नेता ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधा, काउंसलिंग और परिवार का पूरा सहयोग मिले। साथ ही उन्होंने बच्ची की पहचान और निजता सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया।

NCRB के आंकड़ों का भी किया जिक्र

यूरी अलेमाओ ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2024 में गोवा में प्रति लाख आबादी पर दुष्कर्म और बाल यौन शोषण के लगभग 13 मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

Kumud Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Kumud Gupta

Mail ID - gkumud27@gmail.com Content Writergkumud27@gmail.com

I am currently pursuing a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) and am a 5th Semester student at KITM Group of Institutions, Khatima, Uttarakhand. I have a strong interest in content writing, particularly on crime, politics, social issues, and history.

Next Story