सोना खरीदने वालों को झटका! गिरावट थमते ही गोल्ड के दाम में बड़ा उछाल, जानें आज का रेट

Gold Price Today: सोने की लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया है और गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड 1,350 रुपये चढ़कर 1,23,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार, मुंबई समेत 10 शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव।

Shalni Kumari
Published on: 26 Nov 2026 4:10 PM IST
Gold Price in India
X

Gold Rate Today

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार जारी गिरावट ने खरीदारों को राहत की उम्मीद दी थी, लेकिन गुरुवार को बाजार का रुख अचानक बदल गया। कई दिनों की कमजोरी के बाद सोने ने फिर तेजी पकड़ ली और एक ही दिन में करीब 1,350 रुपये की उछाल दर्ज की। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,23,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लीजिए।

गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,23,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,17,260 रुपये और 18 कैरेट सोना 92,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में अंतर बना हुआ है।

सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई?

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी ऐसे समय आई है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी महंगाई के मजबूत आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की चिंता बढ़ गई है। निवेशकों को आशंका है कि दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। ब्याज दरों में संभावित बदलाव की खबरों का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी गिरकर 3,577.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कारोबार के दौरान इसने अगस्त 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर भी छुआ। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.73 फीसदी गिरकर 3,535.8 डॉलर प्रति औंस पर सेटल हुआ। इसके बावजूद घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

दिल्ली से चेन्नई तक सोने के ताजा भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत एक जैसी नहीं है। स्थानीय बाजार, मांग और अन्य कारकों के कारण रेट में अंतर देखने को मिलता है। यहां 26 नवंबर को उपलब्ध कराए गए भावों के मुताबिक, दिल्ली और देश के नौ अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें दी गई हैं।

1. दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,360 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,260 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,445 रुपये प्रति 10 ग्राम

2. उत्तर प्रदेश में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,280 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,943 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम

3. बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,960 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,800 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,470 रुपये प्रति 10 ग्राम

4. मध्य प्रदेश में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,220 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,040 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,670 रुपये प्रति 10 ग्राम

5. राजस्थान में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,030 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,860 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,520 रुपये प्रति 10 ग्राम

6. मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,050 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,880 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,540 रुपये प्रति 10 ग्राम

7. कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,930 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,450 रुपये प्रति 10 ग्राम

8. बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,010 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

9. हैदराबाद में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,180 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,127,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,680 रुपये प्रति 10 ग्राम

10. चेन्नई में सोने का भाव

24 कैरेट सोना: 1,23,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,17,208 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 92,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

24, 22 और 18 कैरेट सोने में क्या होता है अंतर?

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता समझना भी जरूरी है। कैरेट के आधार पर सोने में शुद्ध धातु की मात्रा तय होती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और इसमें करीब 99.9 फीसदी सोना होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सिक्के और गोल्ड बार बनाने में किया जाता है।

वहीं, 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6 फीसदी शुद्ध सोना होता है। इसमें मजबूती बढ़ाने के लिए दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में होता है। दूसरी तरफ, 18 कैरेट सोने में 75 फीसदी शुद्ध सोना होता है। इसका उपयोग खासतौर पर डायमंड और डिजाइनर ज्वेलरी बनाने में किया जाता है।

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यहां दिए गए सोने के भाव एक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। ज्वेलरी खरीदते समय इन दरों के अलावा 3 फीसदी जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य लागू शुल्क भी देने पड़ सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से उस दिन का रेट और कुल कीमत जरूर पता कर लें।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story