माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा

भारतीय रेलवे ने इस नवरात्र श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों को बड़ा तोहफा दिया है। नवरात्र में नई दिल्‍ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का शनिवार को अंतिम ट्रायल है।  यह ट्रेन 3 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Jun 2023 8:47 AM
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा
X

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने इस नवरात्र श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों को बड़ा तोहफा दिया है। नवरात्र में नई दिल्‍ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का शनिवार को अंतिम ट्रायल है। यह ट्रेन 3 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी।

यह भी पढ़ें...30 सितंबर तक कर लें ये जरूरी काम, फिर किसी काम का नहीं रहेगा आपका PAN कार्ड

ट्रायल के लिए ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कटरा के लिए रवाना हो गई। सुबह 8.10 बजे अंबाला स्टेशन पर पहुंची। यहां पर दो मिनट के स्टाप के बाद ट्रेन अंबाला से चली।

यह भी पढ़ें...जम्‍मू कश्‍मीर: इस कारण से हटाया गया सभी जिलों में प्रतिबंध

इसके बाद यह ट्रेन 9.20 बजे करीब लुधियाना स्टेशन पर पहुंची। जम्मू स्टेशन पर यह ट्रेन करीब 12.40 बजे पहुंच गई। ट्रेन का कटरा पहुंचने का समय दोपहर करीब दो बजे का था।

यह भी पढ़ें...शहीद ए भगत! भारत मां का वो लाल, जिसका नाम ही युवाओं के लिए जोश

वापसी में यह शिड्यूल

वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे कटरा से दिल्ली के रवाना हुई। यहां से ये ट्रेन जम्मू शाम 4.13 बजे पहुंची। दो मिनट रुक कर ये ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना हुई। यहां ये ट्रेन शाम 7.32 बजे पहुंचेगी। यहां ये ट्रेन दो मिनट रुकेगी। यहां से ये ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना होगी और ये ट्रेन यहां 8.48 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुक कर ये ट्रेन रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!