पत्नी का सिर काटकर फ्रीज में रखने वाले कातिल की खौफनाक मौत, चलती पुलिस वैन से लगाई छलांग...ऐसे हुआ हादसा

Guwahati Ramanuj Goswami Death: असम के गुवाहाटी फ्रिज मर्डर केस के आरोपी रामानुज गोस्वामी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मेडिकल जांच के दौरान चलती पुलिस वैन से कूदने के बाद गंभीर रूप से घायल आरोपी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Harsh Srivastava
Published on: 14 Sept 2026 2:17 PM IST (Updated on: 14 Sept 2026 2:18 PM IST)
पत्नी का सिर काटकर फ्रीज में रखने वाले कातिल की खौफनाक मौत, चलती पुलिस वैन से लगाई छलांग...ऐसे हुआ हादसा
X

Guwahati Ramanuj Goswami Death: असम के गुवाहाटी से दिल दहला देने वाले 'फ्रिज मर्डर केस' के मुख्य आरोपी रामानुज गोस्वामी को लेकर एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसका कटा हुआ सिर फ्रिज में रखने वाले रामानुज गोस्वामी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस हिरासत में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय आरोपी चलती पुलिस गाड़ी से अचानक कूद गया, जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए उसे तुरंत गौहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी सात दिनों की पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाना था।

एक साल पहले हुई थी शादी

रामानुज और उसकी पत्नी रिया की शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। बीते 3 सितंबर को रामानुज ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे किसी गैर-पुरुष से नाजायज संबंध होने का वहम था। वारदात के दिन इस बात को लेकर दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था। हत्या के बाद आरोपी घर का ताला बंद करके फरार हो गया। जब दो-तीन दिनों तक घर से बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कमरे के फर्श पर खून से लथपथ धड़ पड़ा था और कटा हुआ सिर प्लास्टिक में लपेटकर फ्रिज में छिपाया गया था।

आरोपी को नहीं था कोई पछतावा

वारदात को अंजाम देने के अगले ही दिन आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि उसके चेहरे पर जरा सी भी शिकन या पछतावा नहीं था। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया था। उसने बेखौफ अंदाज में कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पत्नी के 'शुगर डैडी' का भी कत्ल कर देगा। उसने कहा था कि उसने जो भी किया बहुत सोच-समझकर किया है और इसके लिए वह कभी किसी से माफी नहीं मांगेगा।

नशे का आदी था कैब ड्राइवर

जांच में सामने आया है कि पेशेवर रूप से कैब चलाने वाला रामानुज गोस्वामी गंभीर नशे की लत का शिकार था और इसके लिए उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस को उसके किराए के मकान से शराब की कई खाली बोतलें और हत्या में इस्तेमाल किया गया एक बड़ा धारदार चाकू (दोओ) बरामद हुआ था। पड़ोसियों का कहना था कि दोनों के बीच अक्सर मारपीट और झगड़े होते रहते थे। उस रात भी जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आई थीं और फिर अचानक सन्नाटा छा गया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि उस सन्नाटे के पीछे इतना बड़ा और रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड छिपा हुआ था।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

Harsh Srivastava is a journalist currently working as Desk In-Charge at NewsTrack, Lucknow. He began his journalism career in 2023 and has previously worked with Hindustan, Times Internet and India News. He holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication (MJMC). His key areas of interest include politics, elections and crime, with a wider focus on governance, public policy and current affairs. He writes research-driven and SEO-focused digital stories, combining journalistic depth with an understanding of digital audiences. Harsh has covered the 2026 West Bengal Assembly Election, several state elections and bypolls, and extensively followed the Delhi CJP protest and its developments. His work includes news reports, explainers, features and analytical stories. Originally from Varanasi, Harsh has worked across Varanasi, Delhi and Lucknow, with experience spanning reporting, digital journalism, content writing and editorial operations.

Next Story