‘सिग्नल रेड, इमरजेंसी ब्रेक फेल…’, चीखता रहा लोको पायलट और पटरी से उतर गई ट्रेन! गुवाहाटी हादसे का खौफनाक VIDEO

Guwahati Train Accident Video: गुवाहाटी ट्रेन हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इंजन के अंदर से रिकॉर्ड वीडियो में लोको पायलट इमरजेंसी ब्रेक फेल होने की बात कहता सुनाई दे रहा है। जानिए पूरा मामला।

Aditya Kumar Verma
Published on: 11 Nov 2026 11:50 AM IST (Updated on: 11 Nov 2026 11:51 AM IST)
Guwahati Train Accident Video
X

Guwahati Train Accident Video

Guwahati Train Accident Video: असम के गुवाहाटी में हुए ट्रेन हादसे का एक खौफनाक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ट्रेन के इंजन (Train Engine) के अंदर लोको पायलट के केबिन (Loco Pilot Cabin) से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।

इसमें हादसे से ठीक पहले लोको पायलट की घबराहट और ट्रेन को रोकने की कोशिश साफ सुनाई दे रही है। वीडियो में वह लगातार इमरजेंसी ब्रेक (Emergency Brake) लगाने और ट्रेन की रफ्तार कम नहीं होने की बात कहता सुनाई देता है। इसके कुछ ही पल बाद जोरदार टक्कर (Collision) की आवाज आती है और ट्रेन पटरी से उतर जाती है।

लोको पायलट की आवाज सुनकर कांप उठेंगे

वायरल वीडियो में लोको पायलट को यह कहते सुना जा सकता है कि सिग्नल रेड (Red Signal) है और इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन की रफ्तार कम नहीं हो रही है। वह लगातार कहता सुनाई देता है कि ब्रेक काम नहीं कर रहा है और कुछ भी नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। इसी दौरान अचानक तेज आवाज आती है और इंजन के भीतर अफरा-तफरी जैसी स्थिति दिखाई देती है। यह वीडियो हादसे से ठीक पहले की परिस्थितियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

गुवाहाटी के पास कैसे हुआ ट्रेन हादसा?

जानकारी के मुताबिक, बुधवार 11 नवंबर 2026 की सुबह असम में गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन संख्या 13125 का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए एक्सप्रेस को स्टेशन पर लिया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं हो सकी और यह हादसा हो गया।

क्या सच में फेल हो गए थे ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक?

इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल ट्रेन की ब्रेकिंग व्यवस्था (Braking System) को लेकर उठ रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में लोको पायलट की ओर से इमरजेंसी ब्रेक (Emergency Brake) काम नहीं करने की बात कही जा रही है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर ब्रेक फेल होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। हादसे की असली वजह तकनीकी जांच (Technical Investigation) के बाद ही स्पष्ट होगी।

हादसे के बाद रेलवे ने क्या किया?

दुर्घटना (Train Accident) के बाद रेलवे (Indian Railways) की ओर से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था की गई। प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई। शुरुआती रेलवे बयान में सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही गई, जबकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई।

वायरल वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

गुवाहाटी ट्रेन हादसे (Guwahati Train Accident) का यह वीडियो अब रेलवे सुरक्षा (Railway Safety) और इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम को लेकर बहस का विषय बन गया है। अगर जांच में ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी की पुष्टि होती है तो यह रेलवे के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा। फिलहाल सभी की नजरें हादसे की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story