बादली से विरोधियों को मात देते दिखाई देंगे बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट को किस सीट से उतारेगी कांग्रेस?

Haryana Assembly Elections 2024: सूत्रों की मानें तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जुलाना सीट से विनेश फोगाट पर दांव लगा सकती है, जबकि बजरंग पुनिया को बादली विधानसभा क्षेत्र से उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Viren Singh
Published on: 4 Sep 2024 12:11 PM GMT (Updated on: 4 Sep 2024 1:37 PM GMT)
Haryana Assembly Elections 2024
X

Haryana Assembly Elections 2024: (सोशल मीडिया) 

Haryana Assembly Elections 2024: वैसे तो पूरा हरियाणा चुनाव 2024 चर्चा का विषय बना हुआ। देश के दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस हरियाणा चुनाव में दमखम दिखा रहा है और अपने अपने हिसाब से सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं। चुनाव में जहां सत्ताधारी दल भाजपा के सामने फिर से गद्दी पाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस कैसे सूखा समाप्त किया जाए और राज्य की सत्ता हासिल की जाए, यह चुनौती है। इस चुनौती को पार पाने के लिए कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवारों के अधिक फोकस कर रही है। इसको देखते हुए कांग्रेस इस चुनाव में दिग्गज पहलवानों पर भी दांव लगाने के लिए तैयार है। हरियाणा चुनाव में इस बार कांग्रेस की ओर से पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी मैदान में दिखा सकते हैं। आज या कल में पार्टी इन दोनों पहलवान की उम्मीदवारी पर आधिकारिक घोषणा कर सकते है।

आज या कल में होगा विनेश और बजरंग पर फैसला

सूत्रों की मानें तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जुलाना सीट से विनेश फोगाट पर दांव लगा सकती है, जबकि बजरंग पुनिया को बादली विधानसभा क्षेत्र से उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक कोई अधिकारी घोषणा नहीं हुई है। बुधवार या गुरुवार को दोनों की उम्मीदवार और किस सीट पर लड़ने का फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बुधवार या गुरुवार को पहलवानों के नामों को मंजूरी दे सकती है। पार्टी ने कहा कि दोनों पहलवानों की उम्मीदवारी पर जल्द ही घोषणा होने की संभावना है। इससे पहले आज बजरंग पुनिया और विनेश फोगट ने दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से यह जरूर बल मिला चुका है कि विनेश और बजरंग अब खेल के साथ साथ सियासी मैदान में भी अपने विरोधियों को पटखनी देते हुए नजर आएंगे।

कांग्रेस की इच्छा यहां से लड़ें विनेश चुनाव

हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट कांग्रेस के हाथ में है, जबकि बादली सीट पर जननायक जनता पार्टी (जजपी) के पास है और पार्टी के अमरजीत ढांडा विधायक हैं। बादली को जेजेपी से छिनने के लिए कांग्रेस इस बार बजरंग पुनिया पर दांव खेलने की तैयारी में है। हालांकि जुलाना सीट पर कांग्रेस सिटिंग विधायक पर दांव लगाने को इच्छुक है, जबकि यहां से विनेश फोगाट ने लड़ने की इच्छा जाहिर की है। कांग्रेस की इच्छा है कि विनेश को गुरुग्राम के करीब किसी सीट से चुनाव लड़ें।

इस वजह से रहीं विनेश चर्चा का विषय

बता दें कि विनेश फोगट और साक्षी मलिक ने यूपी के कैसरगंज से भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। कई दिनों से दोनों पहवानों दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे रहे। बाद में भाजपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज हुआ और कुश्ती महासंघ के अपने पद से इस्तीफा भी दिया। यह मामला दिल्ली के कोर्ट में विचारधीन है। दोनों पहलवानों को बजरंग पुनिया ने भी अपने समर्थन दिया था और वे भी धरने में शामिल हुए थे। पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मुकाबले अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि बाद में विनेश ने अपना मन बदल दिया। उनके घर लौटने के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अपनी चचेरी बहन बबीता की तरह सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगी, जो भाजपा विधायक हैं।

बदली चुनाव तारीख, अब इस दिन होगा मतदान

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। इससे पहले यह चुनाव 1 अक्टूबर को होना था और 4 अक्टूबर को फैसला आना था, मगर बीच में पड़ रही छुट्टियों को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी और 8 अक्टूबर रखी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story