TRENDING TAGS :
“मुझे अरेस्ट करने के लिए इन्दिरा गांधी को लेना पड़ेगा दूसरा जन्म”, कांग्रेस पर भड़के हिमन्त बिश्व शर्मा
Assam Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। यहां हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा है कि उनका बाल भी बांका करने के लएए कांग्रेस नेताओं को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।
Assam Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। यहां नेताओं के बीच जुबानी जंग अब निजी हमलों तक पहुंच गई है। इसी बीच हिमन्त बिश्व शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए ऐसे बयान दिए हैं, जिन्होंने सियासत को और गर्म कर दिया है। यहां हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा है कि उनका बाल भी बांका करने के लएए कांग्रेस नेताओं को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।
“लेना पड़ेगा नया जन्म”
दरअसल हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि उनका कुछ बिगाड़ने के लिए कांग्रेस नेताओं को नया जन्म लेना पड़ेगा। ईद दौरान उन्होंने गौरव गोगोई को “छोटा पप्पू” तक कह डाला।
वहीं जब उनसे पूछा गया कि गोगोई उन्हें जेल भेजने की बात कर रहे हैं, तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को लोग “पप्पू” कहते हैं और गोगोई “छोटा पप्पू” हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी को भी नया जन्म लेना पड़ेगा।
राहुल के आरोपों से भड़का विवाद
दरअसल यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब राहुल गांधी ने असम दौरे के दौरान गुवाहाटी समेत कई जगहों पर रैलियों में हिमंत सरमा पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया और आरोप लगाया कि वह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ मिलकर असम में “लैंड एटीएम” चला रहे हैं।
इस दौरान उनका कहना था कि लोगों की जमीन छीनकर बड़े कॉरपोरेट्स को दी जा रही है। राहुल ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो हिमंत सरमा को जेल जाना तय है और मोदी-शाह भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।
मानत और केसों का जिक्र
वहीं इन आरोपों पर हिमन्त बिश्व शर्मा ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद कई मामलों में जमानत पर बाहर हैं, फिर भी दूसरों को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वह पहले कांग्रेस में थे और बाद में बीजेपी में आए, जिस वजह से राहुल गांधी उन्हें धोखा देने वाला मानते हैं।
वहीं असम विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी और आक्रामक होती जा रही है। एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ हिमंत बिस्वा सरमा अपनी सरकार को बचाने और विपक्ष पर हमला करने में लगे हैं।


