IMD Rain Alert: 13 July से वर्षा की 'महा चेतावनी'! इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा, IMD का हाई अलर्ट

IMD Rain Alert, 13 July 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जुलाई से शुरू होने वाली वर्षा का दौर 17 जुलाई तक जारी रह सकता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 13 July 2026 6:00 AM IST
IMD Rain Alert
X

IMD Rain Alert

IMD Rain Alert, 13 July 2026: उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) इस वक़्त पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले 5 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जुलाई से शुरू होने वाली वर्षा का दौर 17 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में तेज वर्षा, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी है। विशेषकर निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है।

पूर्वी UP के जिलों में अधिक प्रभाव

IMD के अनुसार, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज और आसपास के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अल्प समय में तेज वर्षा होने से जलभराव होने और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय मानसून के कारण नदियों के जलस्तर पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

पश्चिमी UP में भी होगी तेज वर्षा

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। हालांकि, इन इलाकों में पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसी भारी वर्षा की संभावना कम है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतवानी

उत्तर प्रदेश के अलावा मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई भागों में भी वर्षा के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

वर्षा को ध्यान में रखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। जिन क्षेत्रों में धान की रोपाई चल रही है, वहां यह बरसात फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन अत्यधिक वर्षा फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। आम लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। अगर गरज-चमक शुरू हो जाए तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

तापमान में मिलेगी राहत

लगातार हो रही वर्षा के कारण उत्तर प्रदेश के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आने वाले 5 दिन रहें बेहद सतर्क

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 13 जुलाई से शुरू होने वाला वर्षा का यह दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कई जिलों में भारी वर्षा, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें और ज़रूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। मानसून की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story