दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! 2 दिन झमाझम वर्षा के बाद फिर सताएगी गर्मी, 15 राज्यों में IMD का अलर्ट

IMD Weather Update: IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज 23 और 24 जुलाई को अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 23 July 2026 8:36 AM IST
IMD Weather Update
X

IMD Weather Update

IMD Weather Update: पूरे देश में मानसून (Monsoon) एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में अच्छी-खासी वर्षा की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज 23 और 24 जुलाई को अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

इन दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वर्षा के कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली है।

25 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम, गर्मी करेगी परेशान

IMD के अनुसार, आगामी 25 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर करवट ले सकता है। 25 से 28 जुलाई के बीच आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी। ऐसे में तापमान भले ही बहुत अधिक न बढ़े, लेकिन नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यानी दो दिन की वर्षा के बाद फिर से चिपचिपी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 23-28 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लगातार भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आज बृहस्पतिवार यानी 23 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान (Rajasthan) के कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है।

वहीं, पंजाब (Punjab) में 23 और 27 से 28 जुलाई के दौरान अच्छी वर्षा दर्ज की जा सकती है। हरियाणा (Haryana) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में भी 27 और 28 जुलाई को तेज वर्षा का अनुमान लगाया गया है। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी कई स्थानों पर वर्षा तेज हो सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने के साथ 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

मध्य भारत में भी जमकर बरसेंगे बादल

मध्य भारत में भी मानसून (Monsoon) पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है। IMD के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 28 जुलाई तक भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में 23 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और विदर्भ (Vidarbha) के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज वर्षा होने का अनुमान है। इन इलाकों में मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी रहेगा वर्षा का प्रभाव

पूर्वी भारत में भी वर्षा का सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है। बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), ओडिशा (Odisha), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में अगले कई दिनों तक वर्षा होने की संभावना है। बिहार में 23 जुलाई के साथ 27 और 28 जुलाई को भी भारी वर्षा का अनुमान है।

वहीं, झारखंड में 23-26 जुलाई के बीच तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ओडिशा में 23 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार जारी रहेगा वर्षा का दौर

पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून (Monsoon) पूरी तरह सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), असम (Assam), मेघालय (Meghalaya), नागालैंड (Nagaland), मणिपुर (Manipur), मिजोरम (Mizoram) और त्रिपुरा (Tripura) में 23 से 28 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 23 जुलाई को बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी वर्षा की संभावना

पश्चिमी भारत में भी वर्षा का दौर जारी रहने वाला है। गुजरात (Gujarat), कोंकण-गोवा (Konkan-Goa), मध्य महाराष्ट्र (Madhya Maharashtra), मराठवाड़ा (Marathwada) और सौराष्ट्र-कच्छ (Saurashtra-Kutch) में कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। गुजरात और कोंकण-गोवा में कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र में भी 24 जुलाई तक तेज वर्षा जारी रह सकती है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसम निरंतर बदलता रहेगा। केरल (Kerala), तटीय कर्नाटक (Coastal Karnataka), तेलंगाना (Telangana), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और आंतरिक कर्नाटक (Interior Karnataka) में अगले कई दिनों तक वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा। तटीय कर्नाटक में 23 जुलाई को बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD ने लोगों को बरतने को कहा खास सतर्कता

IMD ने खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक कई राज्यों में बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी, लेकिन कुछ इलाकों में यही तेज वर्षा जनजीवन पर भी गंभीर रूप से बड़ा प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में मौसम से जुड़े सभी अपडेट पर नजर रखना और ज़रूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story