भारत में निपाह वायरस से 'मौत का तांडव'! अचानक बढ़े केस और 3 राज्यों में अलर्ट; अस्पताल में बेड से लेकर दवाइयां तक तैयारियां शुरू

Nipah Virus Alert: केरल के बाद पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से मौतों के बाद झारखंड में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त निगरानी और जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। निपाह वायरस के लक्षण और फैलाव की जानकारी।

Gausiya Bano
Published on: 14 Jan 2026 7:00 AM IST
भारत में निपाह वायरस से मौत का तांडव! अचानक बढ़े केस और 3 राज्यों में अलर्ट; अस्पताल में बेड से लेकर दवाइयां तक तैयारियां शुरू
X

Nipah Virus Alert: देश में तेजी से फैल रहे निपाह वायरस ने एक बार फिर स्वास्थ्य तंत्र की नींद उड़ा दी है। केरल के बाद पश्चिम बंगाल में दो लोगों की मौत के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड घोषित कर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री की बैठक और कड़े निर्देश

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने निपाह वायरस के खतरे को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध मामले को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और प्रशासन को पूरी तरह से तैयार रहना होगा। मंत्री ने जिलों में सख्त निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर विशेष जोर दिया, ताकि आम लोग समय रहते बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय जान सकें।


रांची में फिलहाल कोई संदिग्ध मरीज नहीं

रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक निपाह वायरस के कोई संदिग्ध मामले सामने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और जिले में अलर्ट मोड में तैयारियां की गई हैं। किसी भी संभावित संक्रमण की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

निपाह वायरस के लक्षण और गंभीरता

चिकित्सकों के अनुसार निपाह वायरस के शुरुआती लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत शामिल हैं। गंभीर मामलों में यह वायरस मस्तिष्क पर हमला करता है, जिससे एन्सेफेलाइटिस, ब्रेन अटैक और कोमा जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

कैसे फैलता है वायरस

निपाह वायरस एक ज़ूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों से फैलने वाला यह वायरस संक्रमित जानवरों या व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले द्रवों से भी फैल सकता है।

उच्च मृत्यु दर ने बढ़ाई चिंता

इस वायरस की मृत्यु दर 40 से 75 प्रतिशत तक हो सकती है, इसलिए इसे अत्यंत खतरनाक माना जाता है। झारखंड सरकार ने प्रदेश में हर स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। निपाह वायरस की रोकथाम के लिए अब झारखंड में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं, और आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.comgausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story