भारत-पाक सीक्रेट मीटिंग! दोहा के बंद कमरों में क्या पका? दुनिया को खबर नहीं और हो गया बड़ा खेल!

India Pakistan Track 2 Diplomacy Doha: भारत-पाक के बीच 'आधी रात' वाली सीक्रेट मीटिंग! दोहा के बंद कमरों में क्या खिचड़ी पकी? जानें 'ट्रैक-2' कूटनीति का वो रहस्यमयी जाल जिससे भारत ने चीन और कनाडा की अकड़ ढीली की।

Harsh Sharma
Published on: 3 April 2026 10:40 AM IST
भारत-पाक सीक्रेट मीटिंग! दोहा के बंद कमरों में क्या पका? दुनिया को खबर नहीं और हो गया बड़ा खेल!
X

India Pakistan Track 2 Diplomacy Doha: दुनिया की नजरों में भारत और पाकिस्तान के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। सीमा पर तनाव है, बयानबाजी तीखी है और पहलगाम हमले के बाद तो ऐसा लग रहा था कि बातचीत के सारे दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब सरहद पर बंदूकें गरज रही होती हैं और टीवी पर एंकर चिल्ला रहे होते हैं, तब भी पर्दे के पीछे कुछ ऐसा चल रहा होता है जिसकी भनक परिंदे को भी नहीं लगती? जी हां, फरवरी 2026 में कतर की राजधानी दोहा के एक आलीशान होटल के बंद कमरे में भारत और पाकिस्तान के नुमाइंदे एक-दूसरे के सामने बैठे थे। न कोई कैमरा, न कोई प्रेस रिलीज और न ही कोई सरकारी तामझाम। यह भारत की 'ट्रैक-2' कूटनीति का वो मास्टरस्ट्रोक है जो युद्ध के मुहाने पर खड़े दो देशों के बीच शांति की आखिरी उम्मीद जगाए हुए है। आखिर क्या है ये 'ट्रैक-2' का रहस्यमयी जाल और कैसे भारत इसके जरिए चीन से लेकर कनाडा तक की अकड़ ढीली कर रहा है? आइए जानते हैं इस 'अदृश्य' कूटनीति की पूरी इनसाइड स्टोरी।

क्या है 'ट्रैक-2' कूटनीति और क्यों इसे रखा जाता है टॉप सीक्रेट?

जब दो देशों के बीच आधिकारिक रिश्ते 'फ्रीज' हो जाते हैं और प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर देते हैं, तब काम शुरू होता है 'ट्रैक-2' का। इसे आसान भाषा में 'बैक-चैनल' कूटनीति भी कहते हैं। इसमें सरकार के मौजूदा मंत्री नहीं, बल्कि रिटायर्ड अधिकारी, बड़े पत्रकार, दिग्गज कारोबारी और बुद्धिजीवी शामिल होते हैं। ये लोग किसी तीसरे देश (जैसे इस बार दोहा) में मिलते हैं और बिना किसी दबाव के दिल खोलकर बात करते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर बातचीत बिगड़ जाए, तो सरकार साफ मुकर सकती है कि ऐसी कोई मीटिंग हुई ही नहीं! 1981 में शुरू हुए इस शब्द का जादू आज भी बरकरार है। भारत और पाकिस्तान के बीच 'नीमराणा संवाद' इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा है, जिसने कई बार युद्ध जैसी स्थिति को टाला है।

चीन की अकड़ ढीली और कनाडा के साथ 'सॉरी' वाला मोड

सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत ने इस 'सीक्रेट चाबी' से दुनिया के सबसे बड़े ताले खोले हैं। साल 2020 में गलवान घाटी की खूनी झड़प के बाद चीन के साथ हमारे रिश्ते पत्थर जैसे ठंडे हो गए थे। लेकिन पर्दे के पीछे इसी 'ट्रैक-2' ने संचार के रास्ते खुले रखे। नतीजा यह हुआ कि साल 2025 में तियानजिन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात हुई और 5 साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गईं। इतना ही नहीं, कनाडा के साथ जब हरदीप सिंह निज्जर मामले पर बवाल हुआ, तो लगा कि अब सब खत्म हो गया। लेकिन 'ट्रैक-1.5' (जिसमें अधिकारी भी शामिल होते हैं) ने ऐसा जादू चलाया कि आज कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत के साथ 50 अरब डॉलर के व्यापारिक समझौते की बात कर रहे हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत का 'साइलेंट' रोल

दुनिया आज भारत को एक 'विश्वगुरु' और मध्यस्थ के रूप में देख रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी भारत ने सार्वजनिक रूप से अपनी स्वायत्तता बनाए रखी, लेकिन पर्दे के पीछे हमारे दूतों ने रूसियों और यूक्रेनियन के साथ 'ट्रैक-1.5' मंचों पर चुपचाप संवाद जारी रखा। यही वजह है कि आज दुनिया का कोई भी विवाद हो, समाधान के लिए नई दिल्ली की ओर देखा जाता है। दोहा में हुई हालिया भारत-पाक मीटिंग भी इसी कड़ी का हिस्सा है। भले ही बाहर से रिश्ते तल्ख दिखें, लेकिन 'ट्रैक-2' की यह सीक्रेट कूटनीति सुनिश्चित करती है कि बातचीत का धागा कभी न टूटे। क्या आपको लगता है कि इस गुप्त बातचीत से कश्मीर जैसे बड़े मुद्दों का समाधान कभी निकल पाएगा?

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story