ट्रंप की हार पर भारत ने तोड़ी चुप्पी! रिश्तों में खटास के बीच खेला डिप्लोमेटिक गेम, बोला- डेमोक्रेटिक का भी समर्थन हासिल

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद भारत ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

Sachin Singh
Published on: 10 Nov 2026 7:40 PM IST (Updated on: 10 Nov 2026 7:40 PM IST)
ट्रंप की हार पर भारत ने तोड़ी चुप्पी! रिश्तों में खटास के बीच खेला डिप्लोमेटिक गेम, बोला- डेमोक्रेटिक का भी समर्थन हासिल
X

India US Relations: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव नतीजों के बाद भारत ने पहली बार इस पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव वहां का आंतरिक मामला है और इसका भारत-अमेरिका के रिश्तों पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। भारत का कहना है कि वॉशिंगटन में दोनों देशों के संबंधों को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों पार्टियों का समर्थन हासिल है।

भारत-अमेरिका रिश्तों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत का अमेरिकी मिडटर्म चुनावों पर कोई खास टिप्पणी करने का इरादा नहीं है। यह पूरी तरह अमेरिका का घरेलू मामला है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को वॉशिंगटन में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन मिलता रहा है। भारत इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

जायसवाल ने कहा, "हम अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

लॉबिंग फर्मों से संपर्क पर भी भारत ने दी सफाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत की ओर से अमेरिका में लॉबिंग फर्मों को नियुक्त करने और उनसे जुड़े खुलासों पर भी सवाल पूछा गया। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन और वहां के नीति-निर्माताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लॉबिंग फर्मों की मदद लेना सामान्य कूटनीतिक प्रक्रिया है।

रणधीर जायसवाल ने बताया कि अमेरिका में विदेशी राजनयिक मिशन वहां की सरकार, कांग्रेस के सदस्यों और दूसरे अहम लोगों तक पहुंच बनाने के लिए ऐसी फर्मों की सेवाएं लेते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने रिकॉर्ड में भी ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जब लॉबिस्टों ने अमेरिकी प्रशासन के नेताओं और अधिकारियों से संपर्क कराने में मदद की है।

1948 से लॉबिंग फर्मों के साथ काम कर रहा भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत साल 1948 से वॉशिंगटन डीसी में लॉबिंग फर्मों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां अमेरिकी कानूनों के दायरे में होती हैं।

जायसवाल के मुताबिक, फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (FARA) के तहत इन फर्मों की गतिविधियों का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाता है। इसलिए भारत की ओर से लॉबिंग फर्मों के साथ संपर्क को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए।

चुनावी नतीजों के बाद भारत का संदेश

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके बाद भारत की पहली प्रतिक्रिया में विदेश मंत्रालय ने किसी राजनीतिक दल या चुनावी नतीजे पर टिप्पणी करने से परहेज किया। इसके बजाय उसने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विदलीय समर्थन और रणनीतिक साझेदारी को प्रमुखता दी।

भारत का संदेश साफ है कि अमेरिका में सत्ता के राजनीतिक समीकरण बदलने के बावजूद दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता बनी हुई है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story