भारतीय जवान सावधान! Facebook से Snapchat तक मोबाइल से हटेंगे ये 87 ऐप्स, सेना ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

भारतीय सेना ने जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से 87 मोबाइल ऐप इस्तेमाल नहीं करने की एडवाइजरी जारी की है।

Sachin Singh
Published on: 24 Nov 2026 7:02 PM IST (Updated on: 24 Nov 2026 7:02 PM IST)
भारतीय जवान सावधान! Facebook से Snapchat तक मोबाइल से हटेंगे ये 87 ऐप्स, सेना ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
X

Indian Army Banned Apps List: भारतीय सेना ने अपने जवानों और अधिकारियों के लिए मोबाइल ऐप्स को लेकर एक अहम एडवाइजरी जारी की है। इसमें सेना के सभी कर्मचारियों को 87 मोबाइल एप्लिकेशन इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। इन ऐप्स को सुरक्षा से जुड़े जोखिमों के चलते प्रतिबंधित सूची में रखा गया है। इस लिस्ट में Facebook, Snapchat, TikTok, PUBG, Tinder, Bumble, Shein, AliExpress, Zoom और Viber जैसे कई लोकप्रिय ऐप शामिल हैं। सेना का कहना है कि इन ऐप्स के इस्तेमाल से संवेदनशील जानकारी और डेटा की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

मैसेजिंग और सोशल मीडिया के कौन से ऐप शामिल?

सेना की ओर से जारी 'Banned Apps' लिस्ट में कई मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इनमें WeChat, QQ, Kik, ooVoo, Nimbuzz, Helo, Qzone, ShareChat, Viber, Line, IMO, Snow, ToTok और Hike जैसे ऐप के नाम हैं।

इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग और डेटिंग ऐप्स पर भी रोक लगाने की बात कही गई है। इस लिस्ट में Facebook, Snapchat, Tinder, TrulyMadly, Happn, Aisle, Coffee Meets Bagel, Woo, OkCupid, Hinge, Badoo, Azar, Bumble, Tantan, Elite Singles और Tagged शामिल हैं।

शॉपिंग से लेकर गेमिंग तक के ऐप्स पर रोक

इस एडवाइजरी में सिर्फ सोशल मीडिया और चैटिंग ऐप्स ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म को भी शामिल किया गया है। ई-कॉमर्स ऐप्स की लिस्ट में Club Factory, AliExpress, Chinabrands, Gearbest, Banggood, MiniInTheBox, TinyDeal, DHgate, LightInTheBox, DX, EricDress, Zaful, Tbdress, Modlily, Rosegal, Shein और Romwe के नाम हैं।

वहीं, गेमिंग ऐप्स में PUBG, NONO Live, Clash of Kings, Tencent Gaming Applications और Mobile Legends शामिल हैं।

वीडियो और फाइल शेयरिंग ऐप्स भी लिस्ट में

सेना की एडवाइजरी में वीडियो देखने और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े कई ऐप्स के नाम भी हैं। इनमें TikTok, Likee, Samosa, Kwai, LiveMe, BigoLive, Zoom, Fast Films, VMate, Uplive और Vigo Video शामिल हैं।

इसके अलावा फाइल शेयर करने वाले ShareIt, Xender और Zapya जैसे ऐप्स को भी प्रतिबंधित सूची में रखा गया है।

CamScanner, Truecaller और UC Browser भी शामिल

सेना की लिस्ट में कुछ ऐसे ऐप्स भी हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर रोजमर्रा के कामों में किया जाता है। इनमें CamScanner, Beauty Plus और Truecaller शामिल हैं। इसके अलावा UC Browser, UC Browser Mini, News Dog, Daily Hunt, Tumblr, Reddit, Yelp, 360 Security, Vokal, Hungama और Songs.pk के नाम भी दिए गए हैं।

सेना ने क्यों लिया यह फैसला?

सेना की इस एडवाइजरी का मुख्य मकसद जवानों और अधिकारियों की संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखना है। मोबाइल ऐप्स कई बार यूजर के कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, निजी जानकारी और डिवाइस से जुड़ा डेटा एक्सेस कर सकते हैं। ऐसे में अगर किसी ऐप के जरिए यह जानकारी लीक होती है या उसका गलत इस्तेमाल होता है, तो सेना की सुरक्षा के लिहाज से यह गंभीर चिंता का विषय बन सकता है।

इसी खतरे को कम करने के लिए सेना ने अपने कर्मचारियों को इन 87 ऐप्स से दूर रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि जवान और अधिकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें और प्रतिबंधित ऐप्स का इस्तेमाल न करें।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story