रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रिजर्वेशन को लेकर हुए बड़े बदलाव, यात्रा से पहले जान ले ये जरुरी नियम

भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में नया नियम लागू किया। अब पहले 15 मिनट केवल आधार वेरिफाई यात्रियों को ही टिकट बुक करने की सुविधा। असली यात्रियों को मिलेगी प्राथमिकता, जानें पूरी जानकारी।

Harsh Srivastava
Published on: 15 Sept 2025 7:40 PM IST
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रिजर्वेशन को लेकर हुए बड़े बदलाव, यात्रा से पहले जान ले ये जरुरी नियम
X

IRCTC ticket booking changes: अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है! भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग में हो रही धांधली को रोकने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब, 1 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब, टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद पहले 15 मिनट तक सिर्फ वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार कार्ड वेरीफाई हो चुका है। यह नियम IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लागू होगा।

क्यों उठाया गया यह कदम?

रेलवे का मकसद टिकट रिजर्वेशन सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकना है। अक्सर देखा जाता है कि टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ लोग फर्जी अकाउंट बनाकर या एजेंट के जरिए सारी सीटें बुक कर लेते हैं, जिससे आम यात्री को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। इस नई नीति का उद्देश्य असली यात्रियों को प्राथमिकता देना और दलालों के गोरखधंधे पर लगाम लगाना है। अभी तक यह नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू था, लेकिन अब इसे सामान्य आरक्षित टिकटों के लिए भी लागू कर दिया गया है।

क्या आपके लिए बदलेगा नियम?

यह नया नियम सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा। अगर आप रेलवे काउंटर से टिकट लेते हैं तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, अधिकृत टिकटिंग एजेंटों के लिए पहले से लागू 10 मिनट की पाबंदी जारी रहेगी। रेलवे ने CRIS (Centre for Railway Information Systems) और IRCTC को इस बदलाव को लागू करने के लिए जरूरी तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे का मानना है कि इस कदम से बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को शुरुआती समय में टिकट बुक करने का बेहतर मौका मिलेगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा और यात्री सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे आने वाले त्योहार और यात्रा सीजन में वास्तविक यात्रियों को राहत मिल सके।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story