IndiGo Flight Engine Failed: इंडिगो विमान का इंजन फेल, दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट की मुंबई में आपात लैंडिंग

IndiGo Flight Engine Failed: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल होने पर मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए।

Shivam Shrivastava
Published on: 16 July 2025 10:53 PM IST (Updated on: 16 July 2025 11:53 PM IST)
New air service from Kolkata-Jammu-Srinagar via Kanpur will start soon
X

कोलकाता-जम्मू- श्रीनगर वाया कानपुर नई हवाई सेवा जल्द शुरू होगी: Photo- Social Media

IndiGo Flight Engine Failed: बुधवार रात दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उस समय मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी जब उड़ान के दौरान उसका एक इंजन फेल हो गया।उड़ान भरने के कुछ समय बाद पायलट ने रात करीब 9:25 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद विमान ने रात लगभग 9:42 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उड़ान के दौरान इंजन हुआ फेल

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-231 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन मिड-एयर में फेल हो गया। इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत ATC को अलर्ट किया और मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी।

रात करीब 9:25 बजे विमान में इमरजेंसी अलार्म बजा जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। फायर टेंडर और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। विमान को रात 9:42 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

इंडिगो ने जारी किया बयान

इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान में बताया कि 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट 6E-6271 में तकनीकी खराबी पाई गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया जहां उसे सुरक्षित उतारा गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान के परिचालन से पहले उसकी पूरी जांच और जरूरी रखरखाव किया जाएगा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही हैजो जल्द रवाना होगी। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story