TRENDING TAGS :
दीया जलाकर लिए 7 फेरे...गर्लफ्रेंड के शव के साथ ‘हवस’ मिटाने वाले पियूष का सनसनीखेज कबूलनामा
Indore MBA Student Murder Case: पुलिस के अनुसार मंदसौर निवासी पीयूष और छात्रा की दोस्ती पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे और धीरे-धीरे उनका संबंध गहरा हो गया था।
Indore MBA Student Murder Case
Indore MBA Student Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष धामनोदिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। पुलिस के अनुसार मंदसौर निवासी पीयूष और छात्रा की दोस्ती पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे और धीरे-धीरे उनका संबंध गहरा हो गया था।
आरोपी छात्रा से करना चाहता था शादी
जांच अधिकारियों के मुताबिक आरोपी छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। पीयूष ने दावा किया है कि जनवरी में उसने अपने कमरे में ही छात्रा को मंगलसूत्र पहनाकर दीये जलाए और कथित रूप से सात फेरे भी लिए। हालांकि यह विवाह कानूनी रूप से मान्य नहीं था। छात्रा चाहती थी कि वह सार्वजनिक रूप से शादी को स्वीकार करे और अपने परिवार से बात करे, लेकिन आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था।
शक ने हत्या की साजिश को दिया जन्म
पुलिस उपायुक्त (जोन-1) कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, आरोपी को शक था कि छात्रा अन्य युवकों से भी संपर्क में है। पूछताछ में उसने दावा किया कि उसने उसका मोबाइल हैक कर निजी चैट पढ़ी थी। आरोपी के मुताबिक उसे लगा कि छात्रा डेटिंग ऐप्स पर अन्य लड़कों से बातचीत कर रही है, जिसके बाद उसके मन में संदेह और गुस्सा बढ़ता गया। पुलिस का कहना है कि इसी शक ने हत्या की साजिश को जन्म दिया।
बेरहमी से की छात्रा की हत्या
घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को कमरे पर ले गया, जहां दोनों के बीच बहस हुई। आरोप है कि उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मजाक के नाम पर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वह छात्रा के सीने पर बैठ गया और गला घोंट दिया। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह बच न सके, आरोपी ने चाकू से भी वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक, आरोपी को मोबाइल जब्ती के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद वह मुंबई के नाला सोपारा इलाके में कथित तौर पर टोने-टोटके करता रहा। उसने यूट्यूब वीडियो देखकर छात्रा की फोटो के सामने फूल, मिठाई, हल्दी और कुमकुम रखकर धार्मिक क्रियाएं कीं, ताकि उसकी आत्मा को बुलाया जा सके। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि हत्या के बाद उसने आत्महत्या का विचार किया था। वह मुंबई में एक पुल से कूदने की सोच रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल जारी है।


