Rahul Gandhi Remark on Italy PM: राहुल गांधी की टिप्पणी पर इटली का ऐतराज, मेलोनी के सम्मान की मांग

Rahul Gandhi Remark on Italy PM: राहुल गांधी की जॉर्जिया मेलोनी पर कथित टिप्पणी को लेकर इटली के दूतावास ने नाराजगी जताई और राजनीतिक विमर्श में सम्मान की मांग की।

Newstrack Network
Published on: 14 Aug 2026 5:42 PM IST
Rahul Gandhi Remark on Italy PM: राहुल गांधी की टिप्पणी पर इटली का ऐतराज, मेलोनी के सम्मान की मांग
X

Rahul Gandhi Remark on Italy PM

Rahul Gandhi Remark on Italy PM: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर कथित टिप्पणी पर इटली के दूतावास ने नाराजगी जताई है। दूतावास की ओर से जारी बयान में राहुल गांधी की टिप्पणी पर चिंता व्यक्त करते हुए राजनीतिक विमर्श में सम्मान और गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की गई है।

दूतावास ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस होना स्वाभाविक है। हालांकि, भारत के आंतरिक राजनीतिक मुद्दों को इटली की प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने या उनका अनादर करने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।इटली के दूतावास ने भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और राजनीतिक विमर्श के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि वह इटली और वहां की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के नेतृत्व के लिए भी इसी तरह के सम्मान की अपेक्षा करता है। दूतावास के मुताबिक राजनीतिक बहस का स्वागत है, लेकिन किसी प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक व्यवहार उचित नहीं है।

बयान में भारत और इटली के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया गया। दूतावास ने कहा कि दोनों देशों के संबंध आपसी सम्मान, गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं।दरअसल, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मोदी इसे केवल गले मिलने तक सीमित समझते हैं। अपनी बात समझाने के लिए राहुल गांधी ने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगा लिया।इसके बाद संदीप दीक्षित ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी से कहा, “कहीं मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ लिया था?” इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया और अब इटली के दूतावास की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story