जंतर-मंतर में पुलिस कार्रवाई से पहले प्रदर्शनकारियों ने गाया हनुमान चालीसा, Reservation पर बढ़ा तनाव

Jantar Mantar Protest: Reservation Hatao Andolan के दौरान पुलिस और RAF की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा पढ़ी। कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए।

Alakha Singh
Published on: 21 Aug 2026 10:25 PM IST (Updated on: 21 Aug 2026 10:33 PM IST)
जंतर-मंतर में पुलिस कार्रवाई से पहले प्रदर्शनकारियों ने गाया हनुमान चालीसा, Reservation पर बढ़ा तनाव
X

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जातिगत आरक्षण के विरोध में चल रहा ‘Reservation Hatao Andolan’ शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब निर्धारित समय खत्म होने के बाद भी प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई से पहले सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखाई दे रहे हैं। आंदोलन से जुड़े कई लोगों ने भी अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हनुमान चालीसा के वीडियो साझा किए हैं।

पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने और निर्धारित समय के बाद भी धरना जारी रहने के बीच दिल्ली पुलिस के साथ RAF के जवान जंतर-मंतर पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है।

जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जातिगत आरक्षण के विरोध में जुटे थे। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को निर्धारित अनुमति और समयसीमा का पालन करने के लिए कहा गया था।


4 बजे खत्म होनी थी अनुमति, जंतर-मंतर पर जारी रहा प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस की अनुमति के मुताबिक वैकल्पिक स्थल रामलीला मैदान में शाम 4 बजे तक अधिकतम 500 लोगों के जुटने की अनुमति थी। हालांकि, प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर ही मौजूद रहे और तय समय बीतने के बाद भी आंदोलन जारी रखा।

इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कार्रवाई की स्थिति बनी। पुलिस की मौजूदगी बढ़ने के साथ ही कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई।


आंदोलन के आयोजकों का दावा- किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं

‘Reservation Hatao Andolan’ के आयोजकों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन से नहीं चल रहा है। आयोजकों ने विदेशी एजेंसी से फंडिंग या समर्थन के आरोपों को भी खारिज किया है।


आंदोलन का मुख्य मुद्दा जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था का विरोध बताया जा रहा है। प्रदर्शन से जुड़े लोग आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और इसे समाप्त करने की मांग उठा रहे हैं।

हनुमान चालीसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस कार्रवाई से पहले प्रदर्शनकारियों द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। आंदोलन से जुड़े कई लोगों ने इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।



राहुल गांधी के धरने से भी जुड़ा दिन

इसी दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर एक छात्र की शिकायत को लेकर धरना दिया। छात्र ने 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन से चोट लगने का आरोप लगाया था।

इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस अब FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में है। ऐसे में एक तरफ जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई हुई, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने छात्र की शिकायत को लेकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की हिरासत और RAF की तैनाती के बाद अब इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस और तेज होने की संभावना है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story