'कोई गोली नहीं चली जंतर-मंतर पर', नड्डा ने राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप, बोले- गैर-जिम्मेदार LOP

Jantar Mantar Protest: जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर लोगों को गुमराह करने और संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस फायरिंग के आरोपों को नकारते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर कोई फायरिंग नहीं हुई और सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

Newstrack Network
Published on: 10 Aug 2026 8:51 PM IST (Updated on: 10 Aug 2026 9:03 PM IST)
Jantar Mantar Protest
X

Jantar Mantar Protest (Image Credit-Social Media)

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करारा जवाब दिया है। नड्डा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लोगों को गुमराह करने और जानबूझकर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है।

नड्डा ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर हुए घटना को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की ओर से गोली चलाने की बात कही गई थी।

'जंतर-मंतर पर कोई फायरिंग नहीं हुई'

मीडिया से बातचीत में जेपी नड्डा ने साफ शब्दों में कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई। उन्होंने फायरिंग के आरोपों को गलत बताते हुए कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

नड्डा ने कहा कि विपक्ष को ऐसी जानकारी नहीं फैलानी चाहिए, जिससे लोगों के बीच गलत संदेश जाए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर पुलिस फायरिंग की बात झूठी है और विपक्ष को इस तरह की गलत सूचना फैलाने से बचना चाहिए।

'अमित शाह हर सवाल का जवाब देने को तैयार'

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर राहुल गांधी और विपक्ष लगातार संसद में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, तो जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है, तब विपक्ष सदन में चर्चा क्यों नहीं कर रहा? नड्डा ने कहा कि सरकार विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों पर जवाब देने और चर्चा करने के लिए तैयार है।

'राहुल गांधी रोज बदल रहे हैं मुद्दा'

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह हर दिन अपने मुद्दे बदल रहे हैं। नड्डा ने कहा, विपक्ष का उद्देश्य बातचीत और समाधान निकालना नहीं, बल्कि टकराव पैदा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने नहीं दे रहे हैं।

जंतर-मंतर के बाद झारखंड के छात्रों का भी जिक्र

जेपी नड्डा ने अपने बयान में झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं, लेकिन झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

नड्डा ने सवाल उठाया कि अगर राहुल गांधी वास्तव में छात्रों के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों की चिंताओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

राहुल गांधी को बताया 'गैर-जिम्मेदार विपक्षी नेता'

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी को 'गैर-जिम्मेदार विपक्षी नेता' बताते हुए उनसे संसद में वापस आकर चर्चा में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने और विपक्ष की ओर से उठाए गए हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

नड्डा ने विपक्ष से कहा कि संसद को टकराव का मंच बनाने के बजाय संवाद और चर्चा का मंच बनाया जाना चाहिए।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story