Jawaharlal Nehru Death Anniversary: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत में उनके योगदान को याद किया

Newstrack Network
Published on: 27 May 2026 10:41 AM IST (Updated on: 27 May 2026 10:42 AM IST)
Jawaharlal Nehru Death Anniversary: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
X

Jawaharlal Nehru Death Anniversary 

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के प्रहरी और वैज्ञानिक सोच के प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को याद किया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

नेहरू ने भारत के चहुंमुखी विकास की जो आधारशिला रखी, वह आज भी विश्व में अद्वितीय है। भारत में लोकतंत्र की स्थापना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का प्रसार उनका सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत में गैर-बराबरी दूर करने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित किया। युगों-युगों तक उनकी कीर्ति अमर रहेगी।"मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा, "राष्ट्र निर्माण, प्रगति और एकता के प्रतीक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

आधुनिक भारत के निर्माण में आपका योगदान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट आस्था और शिक्षा व संस्थाओं को सशक्त बनाने की आपकी दूरदर्शी सोच सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। आपकी पुण्यतिथि पर हम आपके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।"रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जवाहर लाल नेहरू का एक कथन, 'आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं,' को कोट करते हुए लिखा, "आधुनिक भारत के निर्माता प. जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।"

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने नेहरू को याद करते हुए लिखा, "देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सशक्त भारत के नवनिर्माण में उनका अतुलनीय योगदान स्मरणीय रहेगा।"लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य ने लिखा, "स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में से एक, उत्कृष्ट विचारक, विलक्षण लेखक, आधुनिक

भारत के नवनिर्माण की मजबूत नींव रखने वाले युग-द्रष्टा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत-रत्न जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन व् भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।"अरुणाचल प्रदेश भाजपा ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "भारत रत्न जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।"

--आईएएनएस

पीएसके

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story