Ranchi RSS Office Attack: आधी रात दहला रांची! पेट्रोल बम से RSS दफ्तर पर बड़ा हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Ranchi RSS Office Attack: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर में RSS के प्रांतीय कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया है। मिर्च सॉस की बोतलों से किए गए इस हमले की लाइव फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिटी एसपी पारस राणा और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Harsh Srivastava
Published on: 17 Jun 2026 11:20 AM IST (Updated on: 17 Jun 2026 11:20 AM IST)
Ranchi RSS Office Attack: आधी रात दहला रांची! पेट्रोल बम से RSS दफ्तर पर बड़ा हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
X

Ranchi RSS Office Attack: झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के निवारणपुर इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। मंगलवार की देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने संघ के इस दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंककर हमला कर दिया और देखते ही देखते अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। इस अचानक हुए हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।

मिर्च सॉस की बोतलों से बनाया बम

इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे काफी चौंकाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बहुत ही अजीब तरीका अपनाया। उन्होंने मिर्च सॉस की खाली कांच की बोतलों के भीतर पेट्रोल भरा और उन्हें बम की तरह इस्तेमाल किया।

रात के करीब 12:30 बजे दो लड़के दो बार इस दफ्तर के बाहर मंडराते हुए देखे गए। उन्होंने दफ्तर की इमारत को निशाना बनाकर दो बोतलें फेंकी। हालांकि, बदमाशों के हाथ कांप रहे थे या उनका निशाना चूक गया, क्योंकि दोनों ही बम मुख्य परिसर के भीतर तक नहीं पहुंच सके। एक बम दफ्तर की बाहरी बाउंड्री वॉल के पास ही गिरकर फूट गया, जिससे वहां आग लग गई, जबकि दूसरा बम भी इमारत से काफी दूर गिरा। इस वजह से दफ्तर को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही रांची के सिटी SP पारस राणा भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने वहां से टूटी हुई कांच की बोतलें और मिट्टी के नमूने एकत्र किए हैं, ताकि आगे की वैज्ञानिक जांच की जा सके। पुलिस अब आसपास के सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक साफ तौर पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह बात भी चर्चा में है कि RSS दफ्तर का पास में ही स्थित एक होटल के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी इस पर कोई अंतिम मुहर नहीं लगाई है। अधिकारियों का कहना है कि वे दुश्मनी और साजिश समेत तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से छानबीन कर रहे हैं।

सूबे को दहलाने की बड़ी साजिश

इस हमले की गूंज अब सूबे के राजनैतिक गलियारों में भी तेजी से सुनाई देने लगी है। घटना की भनक लगते ही भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी अपने समर्थकों के साथ संघ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस बड़ी घटना की निंदा की और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story