'पार्टी के लिए बुलाया घर, फिर किया यौन शोषण', JNU प्रोफेसर पर 10 छात्रों ने पर लगाए सनसनीखेज आरोप

JNU Professor Sexual Harassment Case में कम से कम 10 छात्रों ने प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। JNU की ICC शिकायतों की जांच कर रही है।

Alakha Singh
Published on: 6 Sept 2026 12:18 PM IST
पार्टी के लिए बुलाया घर, फिर किया यौन शोषण, JNU प्रोफेसर पर 10 छात्रों ने  पर लगाए सनसनीखेज आरोप
X

JNU Professor Sexual Harassment Case: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के एक प्रोफेसर पर कम से कम 10 छात्रों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों की शिकायतों पर विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) ने जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतें करीब एक महीने पहले ICC के पास पहुंची थीं।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शिकायत करने वाले छात्रों ने प्रोफेसर पर अनुचित व्यवहार और कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रोफेसर ने कुछ छात्रों को कैंपस स्थित अपने आवास पर निजी आयोजनों के लिए बुलाया और वहां कथित तौर पर यौन संबंधी अनुचित व्यवहार किया।

कुछ शिकायतों में कक्षा के दौरान कथित तौर पर अश्लील या आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी ICC द्वारा जांच की जा रही है और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

10 छात्रों की शिकायत, और शिकायतें आने की संभावना

सूत्रों ने बताया कि ICC को अब तक कम से कम 10 JNU छात्रों की शिकायतें मिली हैं। मामले ने उस समय और तूल पकड़ा जब एक नई शिकायत के बाद कुछ वरिष्ठ छात्रों ने भी प्रोफेसर के खिलाफ कथित तौर पर इसी तरह के अनुभव साझा किए।

जांच आगे बढ़ने के साथ ICC द्वारा पूर्व छात्रों से भी बातचीत की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रक्रिया के दौरान और शिकायतें सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ICC ने साधी गोपनीयता

JNU की ICC में शामिल छात्र प्रतिनिधियों से मामले को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। हालांकि, उन्होंने गोपनीयता संबंधी शपथ का हवाला देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ICC विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की जांच करने वाली आंतरिक व्यवस्था है। फिलहाल समिति शिकायतों और उनसे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

JNU वीसी की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं

मामले को लेकर JNU के कुलपति की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से इस मामले में जल्द बयान जारी किए जाने की संभावना है।

वहीं, पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी ने बताया कि फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।

नोट: प्रोफेसर के खिलाफ लगाए गए आरोप अभी जांच के अधीन हैं। ICC की जांच पूरी होने तक आरोपों को प्रमाणित तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story